ASANSOL

किसान आन्दोलन के समर्थन में आसनसोल में प्रदर्शन

बंगाल मिरर, परितोष सान्याल, आसनसोल ः दिल्ली में आन्दोलन कर रहे किसानों के समर्थन में आसनसोल में सिख समाज के लोग भी उतर आये हैं। कृषि बिल के खिलाफ किसान लगातार आन्दोलन कर रहे हैं। पंजाब, यूपी, हरियाणा से किसान पैदल मार्च कर दिल्ली सीमा पर पहुंच चुके हैं। वहीं किसानों के समर्थन में एनडीए के घटक रहे शिरोमणि अकाल दल के पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंल बादल ने भी अपना अवार्ड लौटा दिया है।

किसान आन्दोलन आसनसोल
फोटो परितोष सान्याल

शुक्रवार को आसनसोल में सिख समाज के लोगों ने भगत सिंह मोड़ स्थित भगत सिंह की प्रतिमा के समक्ष किसानों के समर्थन में प्रदर्शन किया। उनलोगों ने कहा कि सरकार को अविलंब किसानों की मांग पर ध्यान देना चाहिए। किसान हमारे अन्नदाता है। किसानों के साथ किया जा रहा बर्ताव सही नहीं है। कड़ाके की ठंड में आन्दोलन कर किसानों पर पानी डाला गया। उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है।

देश में अबतक हुए किसान आन्दोलन के बारे में जानने के लिए क्लिक करें

देश में चल रहे किसान आन्दोलन की खबर

Leave a Reply