Asansol Club का कौन होगा सरताज कुछ देर में फैसला, 544 ने डाले वोट
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल क्लब लिमिटेड के कार्यकारिणी का चुनाव गहमागहमी के बीच हो रहा है। मतदान सुबह 9.30 बजे शुरु हुआ है जो दोपहर 1.30 बजे तक चलेगा। शाम को मतगणना व देर शाम तक चुनाव परिणाम आ जाएगा। पहले दो घंटे में ही सौ से अधिक सदस्यों ने वोट डाल दिये थे। आसनसोल क्लब का सरताज कौन बनेगा इसका फैसला कुछ घंटों में हो जायेगा।














चुनावी मैदान में इस बार भी दो पैनल (गुटों ) के बीच जोरदार टक्कर होगी। क्लब के चारों प्रमुख पदों अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर दोनों पैनलों के प्रत्याशियों में सीधी भिड़ंत है। एक पैनल निवर्तमान अध्यक्ष सोमनाथ बिस्वाल के नेतृत्व में तो दूसरी ओर पूर्व अध्यक्ष सत्य नारायण अग्रवाल के नेतृत्व में पैनल बना है। सोमनाथ के पैनल से अध्यक्ष के लिए सोमनाथ बिस्वाल, सचिव के लिए शोभन नारायण बसु, उपाध्यक्ष के लिए गुरुचरण सिंह भरारा तथा कोषाध्यक्ष के लिए मुरारीलाल अग्रवाल प्रत्याशी है।
वहीं दस कार्यकारिणी सदस्यों के लिए अशोक अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, गगनदीप सिंह सलूजा, निलय गांगुली, श्रीवर्द्धन सर्राफ, सुनील सोनकर, तरणजीत सिंह वढेरा जित्ती, विकास पारीक तथा प्रवीण चांचड़ा मैदान में है। वहीं दूसरी ओर अध्यक्ष के लिए सत्यनारायण अग्रवाल, सचिव के लिए डा. आरके झा, उपाध्यक्ष के लिए विकास गाड्डीयान और कोषाध्यक्ष के लिए अभिजीत घांटी ताल ठोक रहे है। कार्यकारिणी सदस्यों के लिए अभिषेक गोपालका, सुमित संघई, मानस मजूमदार, मुकेश गुप्ता, आलोक कुमार राय, विकास केडिया, अमित पाल छाबड़ा तथा आशीष कुमार अग्रवाल प्रत्याशी हैं।
- আসানসোলের বিএনআর ক্লাবে হলো ” বন্দেমাতরম উৎসব ” অনুষ্ঠানে কবিকে শ্রদ্ধা ও স্মরণ
- ৪২ লক্ষ টাকার প্রতারণার অভিযোগ, বিক্ষোভ স্বনির্ভর গোষ্ঠীর মহিলাদের
- কাটমানি ফেরত চেয়ে না পাওয়ায় ৬ জন তৃণমূল নেতা, কর্মীর বিরুদ্ধে থানায় অভিযোগ
- কুলটিতে ইস্পাত শিল্পের পথিকৃৎ স্যার বিরেন মুখার্জির মূর্তি উন্মোচনে মন্ত্রী ডাঃ অজয় পোদ্দার
- স্বচ্ছতা”য় জোর দিচ্ছে রাজ্য সরকার বার্নপুরে হাইড্রেন সংস্কারের কাজের সূচনায় পুর ও নগরোন্নয়ন মন্ত্রী


