ASANSOL

Breaking : Asansol में 2 बच्चे खदान में डूबे

बंगाल मिरर, आसनसोल : Breaking : Asansol में तीन बच्चे खदान में डूबे आसनसोल उत्तर थाना क्षेत्र के केडी सीम  कोलियरी इलाके में  पत्थर खदान में दो बच्चों के डूबने की पुष्टि हुई है। बाताया जा रहा है कि सात बच्चे वहां स्थित परित्यक्त पत्थर खदन में नहाने गये थे। उसी दौरान  उसमें से दो बच्चे डूब गये। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। बच्चों की तलाश के लिए लोग जुटे हैं, पुलिस और गोताखोरों की टीम भी बुलाई गई है। 

डूबे हुए बच्चों में एक बुधा और एक इस्लामपुर का बताया जाता है। सूचना पाकर वार्ड 47 के पार्षद राजेश तिवारी उर्फ बंटी मौके पर पहुंचे हैं, वहीं उन बच्चों के परिजन भी घटनास्थल पर मौजूद है।  खदान में डूबने वालों में एक आसनसोल के बुधा का मोहम्मद फरहान ( 16) और इस्लामपुर का टोटो चालक बरकतुल्लाह अंसारी( 19) है। वार्ड 47 के पार्षद राजेश तिवारी भी मौके पर पहुंचे। बताया जाता है कि वह दोनों अपने पांच और दोस्तों के साथ खदान में नहाने के लिए आये थे। उसी दौरान वह लोग डूबने लगे। पांच लोग किसी तरह बाहर निकल आये। लेकिन वह दोनों डूब गये। 

Leave a Reply