ASANSOL

Asansol बस्तीन बाजार में ईबी का छापा, फर्जी अंडरवियर जब्त, एक गिरफ्तार

बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : ( Asansol Live News Today ) Asansol बस्तीन बाजार में ईबी का छापा, फर्जी अंडरवियर जब्त, एक गिरफ्तार, आसनसोल बाजार में करीब दो साल से नामी कंपनी का फर्जी अंडर वियर बेचा जा रहा था। कंपनी की शिकायत के बाद आज आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस की प्रवर्तन शाखा ने बस्तीन बाजार इलाके में छापा मारा। जहां से भारी मात्रा में फर्जी कंपनी का अंडरवियर जब्त किया। जिसकी कीमत लाखों में है। पुलिस ने नजमीमुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार किया।

बाजार में ईबी का छापा

ईबी इंस्पेक्टर दीपंकर साहा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। वहीं अमूल माचो कंपनी के अधिकारी ने कहा कि दो साल से बाजार में उनलोगों का माल नहीं बिक रहा था। जबकि यहां दस लाख रुपये के माल की खपत हर महीने हैं। सर्वे करने पर पता चला कि दुकानों में कंपनी के नाम से फर्जी माल बेचा जा रहा था। इसके पीछे बड़ा गिरोह सक्रिय है।

Leave a Reply