ASANSOL-BURNPUR

बाबा हरदेव सिंह जयंती पर निरंकारी भवन बर्नपुर में पौधारोपण

बंगाल मिरर, बर्नपुर:: पश्चिम बंगाल के सं निरंकारी मंडल बर्नपुर की और से सद्गुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के जन्मदिन के अवसर पर मंगलवार को बर्नपुर रिवरसाइड रोड स्थित निरंकारी भवन परिसर में दर्जनों पौधरोपण किया गया।

संत निरंकारी मिशन की मीडिया मेंबर इंचार्ज राजकुमारी जी ने बताया
संत निरंकारी मिशन की ओर से देशभर में 3000 शाखाओं ने लगभग 2 लाख पौधे लगाये और पौधों को 3 वर्ष के लिए संरक्षित करने का संकल्प लिया। देश के अतिरिक्त दूर-देशों में बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की स्मृति में यह काय्रक्रम आयोजित किया गया, जिन्होंने 36 वर्षों तक निरंकारी मिशन की बागडोर संभाली और मानवता को कृतज्ञ किया।


संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वाधान् में चलाये गए अभियान में 1320 सरकारी अस्पतालों की सफाई की गई थी।
युगदृष्टा बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की स्मृति में मेरे हरदेव पुस्तक, 2019 में मानवता के लिए समर्पित की गई थी। 21 फरवरी, 2021 को सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से महाराष्ट्र के सायवन इलाके में सन्त निरंकारी चैरिटेबल फाऊण्डेशन द्वारा चलाये जा रहे जल संरक्षण परियोजना के अतंर्गत दूसरे सीमेंट नाला बांध का निर्माण कर उसका उद्घाटन किया गया।


बाबा हरदेव सिंह जी महाराज द्वारा इस अति पिछड़ें इलाके में वर्ष 1998 से यहाँ की जनजाति के लिए अनेक कार्य शुरू किये गए। वर्ष 2017 में माता सविंदर हरदेव जी महाराज द्वारा इन कार्यों को आगे बढाते हुए यह जल संरक्षण परियोजना को स्वीकृति दी गई और इसके पहले चरण को सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के करकमलों द्वारा स्थानीय निवासीयों के लाभ के लिए फरवरी, 2020 में समर्पित किया गया।
 

Leave a Reply