Tuesday, August 11, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Tuesday, August 11, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOL

Breaking : Asansol मुथूट फिनकॉर्प में लूट, 12 किलो सोना, 10 लाख नकद लेकर लुटेरे फरार

बंगाल मिरर, एस सिंह ( क्राइम रिपोर्टर)आसनसोल: Breaking : Asansol मुथूट फिनकॉर्प में लूट, सीमा सील। आसनसोल दक्षिण थाना अंतर्गत भान्गा पाचिल के निकट हथियार से लैस अपराधियों ने मुथूट फिनकॉर्प ( Muthoot Fincorp) में धावा बोलकर लूटपाट की अपराधी वहां से गहने व नकदी लूट कर फरार हो गए सूचना पाकर छानबीन के लिए पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है इस घटना के बाद सीमावर्ती इलाके सील कर दिए गए हैं.

मुथूट फिनकॉर्प में लूट

मुथूट फिनकॉर्प में लूट के बाद  कंपनी के सुरक्षा गार्ड अनिल पांडे ने कहा कि दोपहर लोन लेने के नाम के नाम पर अंदर आया । उसके बाद वह गेट बंद करने जा रहे थे । उसी दौरान तीन लोग बंदूक लेकर उन्हें धक्का मार कर अंदर घुस गया । कार्यालय में चार अधिकारी और एक ग्राहक था । लुटेरो ने सभी को बंदूक की नोंक पर एक कमरे में बंद कर दिया । सभी के मुख को सेलोटेप से सटा दिया । हाथ रस्सी से बांध दिया ।

उसके बाद मैनेजर को मार पीट कर लॉकर का चाभी लेकर सोना एवं नकद बैग में भरकर फरार हो गया । मैनेजर ने बताया कि लगभग 12 केजी सोना एवं 10 लाख रुपये की नकद डकैती हुई है । कुल लगभग 5 करोड़ की डकैती हुई है । मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच कर रही है । सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है । बताया जा रहा है कि लुटेरे बाइक पर सवार थे और बाइक लेकर आश्रम मोड़ होते हुए दोमाहनी की ओर भागे

Asansol में इसीएल अधिकारी के घर सीबीआई का छापा, सील किया घर 

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *