Friday, July 10, 2026

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Friday, July 10, 2026
Bengal Mirror
ASANSOL

मेयर, उपमेयर और विधायकों को किया सम्मानित

बंगाल मिरर, पांडवेश्वर : पांडवेश्वर विधानसभा के खुट्टाडीह ओसीपी में तृणमूल की और से सम्मान सभा का आयोजन किया गया। इस सम्मान सभा में आसनसोल नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर विधान उपाध्याय, डेप्युटी मेयर अभिजीत घटक, पांडवेश्वर के विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती, जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह को फूल माला और स्मृति चिन्ह देकर बड़े ही उत्साह के साथ तृणमूल कर्मियों ने सम्मानित किया।

सम्मान सभा को संबोधित करते हुए मेयर विधान उपाध्यक्ष ने तृणमूल कर्मियों से कहा की काम करने में गलती हो तो गाली दे दिजिए पर पार्टी से दुर ना जायें और नाही पार्टी का नुक्सान करें, पार्टी का नुक्सान होने से पार्टी पर इसका गलत प्रभाव पड़ता है। सभा को संबोधित करते हुए नरेन्द्र नाथ चक्रवर्ती ने सभा मे आने वाले सभी लोगो को अपना धन्यवाद दिया।

उन्होने कहा कि आसनसोल नगर निगम को एक बहुत ही अच्छा मेयर मिला है। निगम का भविष्य अच्छा होगा ये में दावे के साथ कह सकता हूँ। क्योंकि विधान कोई बाहर का लड़का नही है। वो घर का ही लड़का है। सभा को डेप्युटी मेयर अभिजीत घटक और जामुड़िया विधायक हरेराम सिंह आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में लाउदोहा-फरीदपुर ब्लॉक अध्यक्ष सुजीत मुखर्जी, पांडवेश्वर पंचायत समिती के सभापति मदन बाउरी, रामचरित्र पासवान, बिरबहादुर सिंह, निताई मंडल, जमुना धिबर तथा तृणमूल के अन्य नेता गण उपस्थित रहे।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *