Jitendra Tiwari : अभिषेक नेता नहीं सेरेलेक बेबी
बंगाल मिरर, दुर्गापुर : पांडवेश्वर के पूर्व विधायक भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी पांडेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में अपने धुआंधार कार्यक्रम को लेकर पहुंचे। पहले अंडाल स्थित भाजपा कार्यालय में पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया है इसके बाद वह इच्छापुर में पहुंचे वहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की दोपहर में बसिया गांव पहुंचे वहां नर नारायण सेवा में शामिल हुए। इसके बाद उखड़ा बाजार में क्लब सदस्यों के साथ बैठक की। मांगलिक भवन दुर्गापुर में दुर्गापुर हिंदी भाषी संगठन की बैठक में शामिल है।














इस दौरान शुक्रवार को अंडाल में आयोजित रक्तदान शिविर में आए भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने उस टिप्पणि पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ” पश्चिम बंगाल के कोई नेता यह बात कहता तो सहमत होता, लेकिन अभिषेक बनर्जी नेता नहीं हैं।” अभिषेक उनके लिए एक सेरेलैक बेबी है। उल्लेखनीय है कि पश्चिम बर्दवान (Paschim Bardhaman) जिले के पांडवेश्वर के लाउदोहा में एक जनसभा में जितेंद्र तिवारी (Jitendra Tiwari) का नाम लिए बिना अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) ने कहा था कि “पांडवेश्वर के पूर्व विधायक सबसे बड़े कोयला चोर हैं और बीजेपी (BJP) ने उस कोयला चोर को अपनी पार्टी में ले लिया है। ”
- पांडवेश्वर ट्रैफिक गार्ड पुलिस ने टोटो और ऑटो चालकों के साथ चलाया जागरूकता कार्यक्रम
- सिदाबाड़ी में फ्लोटिंग सौर विद्युत परियोजना का ग्रामीणों ने किया विरोध, डीवीसी के खिलाफ फिर तेज आंदोलन का आह्वान
- আসানসোল ওল্ড স্টেশন কালচারাল ক্লাবের কালিপুজোর প্রস্তুতি শুরু খুঁটি পুজোর মাধ্যমে মণ্ডপ নির্মাণের সূচনা
- পান্ডবেশ্বর ট্রাফিক গার্ড পুলিশের টোটো ও অটো চালকদের নিয়ে সচেতনতা কর্মসূচি
- সিদাবাড়িতে ভাসমান সৌর বিদ্যুৎ প্রকল্পের বিরোধিতা গ্রামবাসীদের, ডিভিসির বিরুদ্ধে ফের তীব্র আন্দোলনের ডাক


