Friday, September 4, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Friday, September 4, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOL

Asansol कपड़ा दुकान में पकड़ाये दो अनोखे चोर, पढ़े कैसे करते थे चोरी

बंगाल मिरर, आसनसोल: Asansol कपड़ा दुकान में पकड़ाये दो अनोखे चोर, पढ़े कैसे करते थे चोरी। आसनसोल बाजार में हट्टन रोड इलाके में एक दुकान में चोरी करते हुए दो युवकों को रंगेहाथ पकड़ा गया। उनपर आरोप है कि वह दुकानों से कपड़े चोरी करते थे। दुकानदार ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। अभी तक लोगों ने सोशल मीडिया पर देखा था या इस तरह के चोरी के बारे में सुना ही था लेकिन आसनसोल में यह लोग इस तरह के वारदात को अंजाम दे रहे थे।

दुकानदार ने बताया कि यह दोनों दुकान में जाकर नए पैन्ट पहन कर निकल जाते थे। या दोनों शहर के विभिन्न कपड़ा दुकानों में जाते थे और ट्रायल रूम में जाकर पुराने पेंट के सुपर नए पैन्ट पहन कर भाग जाते थे बताया जाता है कि वह लोग अपने साथ एक गटर लेकर आते थे जिससे पेंट पर लगा टैग काटकर का निकाल देते थे इससे गेट पर निकलने के दौरान नए पेंट का ट्रैक नहीं हो पाता था।

बताया जा रहा है कि इस तरह की चोरी की घटना शहर के कई दुकानों में लगातार बीते कई दिनों से हो रही थी इसके बाद सभी अलर्ट हो गए थे कल रात एक दुकान में उन दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया गया बताया जाता है कि कई महिला चोर भी बाजार में सक्रिय हैं बाजार में चैत्र सेल को लेकर काफी भीड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *