Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
ASANSOLधर्म-अध्यात्म

Asansol : Krishna Prasad के नेतृत्व में ऐतिहासिक शोभायात्रा

बंगाल मिरर, आसनसोल : हजारों से ज्यादा महिलाएं, युवतियां व पुरुषो में केई हजार महिलाएं वो भी एक ही रंग के परिधान में, हर एक के सिर पर रखा कलश जी हां, सुनकर अचरज जरूर हो रहा होगा, लेकिन पश्चिम बर्दवान जिला की महिलाओं ने मिलकर एक कीर्तिमान बना दिया। विश्व शांति व कल्याण हेतु और सुख शांति के लिए शिल्पांचल के विशिष्ट समाजसेवी सह व्यवसायी व धार्मिक प्रवृत्ति के धनी कृष्णा प्रसाद के सौजन्य से दोमोहानी रेलवे कॉलोनी उपर पाड़ा शिव मंदिर में श्रीश्री 24 घंटा अखंड हरिनाम संकीर्तन और जागरण का आयोजन शुक्रवार से शुरू हुआ।

इसी के मद्देनजर सुबह कल्ला प्रभु छठ घाट पर शिल्पांचल के पांडेश्वर से लेकर चित्तरंजन तक की 8 हजार श्रद्धालु महिलाएं पहुंची। विराट कलश यात्रा कल्ला प्रभु छठ घाट से शुरू होने के पहले बनारस, देवघर के 11 यज्ञाचार्य व अन्य विद्वानों के मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरा गया। तत्पश्चात पुन: कलश यात्रा यज्ञ स्थल के लिए प्रस्थान करना शुरू की। कृष्णा प्रसाद के द्वारा आयोजित 24 घंटा अखंड हरिनाम संकीर्तन व जागरण के मद्देनजर ऐतिहासिक कलश यात्रा पश्चिम बंगाल का एक रिकॉर्ड बन गया। भगवान शिव की भक्ति में सराबोर आसनसोल के लिए ये गौरव का दिन साबित हुआ।

, इस दिन आयोजित दिव्य भव्य कलश यात्रा ने बंगाल में कीर्तिमान स्थापित किया है। ऐतिहासिक कलश यात्रा को जिसने भी देखा, बस देखता ही रह गया। कल्ला प्रभु छठ घाट से शिव मंदिर तक बड़े ही भक्ति भाव से यात्रा निकाली, इस्कॉन मंदिर के कीर्तन मंडलियों के दल भगवान के भजन गाते बजाते, आदिवासी नृत्य एवं मनमोहक झांकियां सहित गाजे बाजे के साथ 21 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने हर्षोल्लास के साथ कृष्ण के जय घोष के नारे के साथ नगर भ्रमण कर शिव मंदिर पहुंचे।

मौके पर संतोष सिंह, अर्जित राय, आशा शर्मा, टिंकू वर्मा, विजय प्रकाश, शिबू सिंह, पीएन सिंह, राजीव कुशवाहा, शनि प्रसाद, रजनीश पांडेय, सुदीप पांडेय, भोजी माली, सुरेश नोनिया, उमा पासवान, सिकंदर पासवान, अमूल दास, शिवशंकर शर्मा, संजय चौधरी, किरण बाउरी, राज बाबू साव, बापी गोस्वामी, दीनबंधु साव, राजू यादव, गोपी रजक हजारों स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *