DURGAPUR

Durgapur पहुंची सीएम ममता बनर्जी, कल करेंगी 400 करोड़ के कारखाने का शिलान्यास

कानून मंत्री मलय घटक के नेतृत्व में जिले के नेताओं ने किया स्वागत

बंगाल मिरर, दुर्गापुर : राज्य में निवेश का नया ठिकाना पानागढ़ इंडस्ट्रियल पार्क पूरी तरह से तैयार  है। राज्य सरकार निवेश आकर्षित करने के लिए कई पहल कर रही है। उद्योग के अनुकूल माहौल बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पानागढ़ में एक निजी फैक्ट्री का शिलान्यास बुधवार को करेंगे। मंगलवार शाम को पश्चिम बर्दवान दौरे पर पहुंच गई।  दुर्गापुर में सीएम ममता बनर्जी शाम में पहुंची। जहां उनके स्वागत में राज्य के कानून एवं लोक निर्माण मंत्री मलय घटक, एडीडीए चेयरमैन तापस बनर्जी, विधायक डा. प्रदीप मजूमदार, आईएनटीटीयूसी जिलाध्यक्ष अभिजीत घटक आदि मौजूद थे। गौरतलब हैं कि  कल धानुका समूह के एक निजी कारखाने का शिलान्यास करेंगी। करीब 400 करोड़ का निवेश इसमें होगा। इस दौरान वे कई घोषणाएं कर सकती हैं। 

इसके अलावा सड़क के दोनों किनारों पर बड़ी संख्या में तृणमूल कांग्रेस के समर्थक भी मौजूद थे और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के स्वागत में नारे लगा रहे थे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बारी-बारी से कुछ नेताओं से बात की और उनका हालचाल पूछा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पार्टी के विधायकों को जनता के लिए काम करने के निर्देश देते हुए कहा कि वे बुधवार को सीधे पानागढ़ इंडस्ट्रियल पार्क में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगी। 1 सितंबर को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पानागढ़ इंडस्ट्रियल पार्क जाएंगी। पुलिस प्रशासन के तरफ से भी मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर खास तैयारियां की गई हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री का काफिला जिन रास्तों से होकर सड़क मार्ग से गुजरेगा वहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दुर्गापुर सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगी। इसलिए सर्किट हाउस में भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सूत्रों का कहना है कि पानागढ़ इंडस्ट्रियल पार्क में आगामी 1 सितंबर को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से जोर-शोर से तैयारी की गई हैं। मुख्यमंत्री पानागढ़ इंडस्ट्रियल पार्क में 400 करोड़ की लागत से बन रही एक प्राइवेट पॉलीस्टर पैकेजिंग यूनिट का शिलान्यास करेंगी तथा इंडस्ट्रियल पार्क के कल-कारखानों का जायजा लेंगी। ऐसी चर्चा है कि मुख्यमंत्री पश्चिम बर्दवान जिला के उद्योगपतियों के साथ बैठक भी कर सकती हैं।

Leave a Reply