Saturday, June 20, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Saturday, June 20, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOL

प्रभु छठ घाट की सफाई में जुटा ली क्लब

बंगाल मिरर, आसनसोल : कुछ ही दिनों में आस्था का महापर्व छठ का त्यौहार मनाया जाएगा । इसे लेकर पूरे प्रदेश के साथ साथ आसनसोल में भी जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं । आसनसोल के कल्ला इलाके में स्थित प्रभु छठ घाट पर भी साफ सफाई की जा रही हैं इस संदर्भ में प्रभु छठ घाट के संरक्षक विजय प्रकाश ने बताया कि विशिष्ट समाजसेवी कृष्ण प्रसाद के नेतृत्व में ली क्लब की तरफ़ से छठ पर्व के अवसर पर प्रभु छठ घाट की साफ सफाई की जा रही है ।

इसके लिए नदी में जे सी बी मशीन उतारी गई है जिससे नदी की सफाई में कोई कमी न रहे । उसके साथ ही नदी में बनाया जा रहा है जिससे छठ व्रतियों को सुविधा होगी । इसके अलावा विभिन्न सुरक्षा विषयों की तरफ भी ध्यान दिया जा रहा है ताकि आस्था के इस महापर्व को मनाने में किसी भी छठ व्रती को किसी प्रकार की कोई असुविधा ना हो

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *