करोड़ों की धोखाधड़ी में चैंबर पदाधिकारी का बेटा गिरफ्तार
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20230207-WA0151-e1698295248979.webp?resize=768%2C512&ssl=1)
बंगाल मिरर, एस सिंह(क्राइम रिपोर्टर) : आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस के कांकसा थाना ने 1.44 करोड़ रुपये की ठगी के आरोप में जामुड़िया से एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी का नाम अभिनव डोकानिया है। उसने एक कंपनी को लोहे सामग्री देने के नाम पर रुपये लिये लेकिन रुपये लेकर भी लौह सामग्री की आपूर्ति नहीं किया। उसे आज दुर्गापुर कोर्ट में पेश किया, जहां से तीन दिन की पुलिस रिमांड की मंजूरी मिली।
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2021/11/Screenshot_20211129-215548_YouTube.jpg?resize=500%2C370&ssl=1)
बताया जाता है कि कोलकाता की कंपनी से सौदा हुआ था। जिसमें से एक करोड़ 44 लाख का भुगतान किया चुका था। आरोपी के पिता शिल्पांचल के एक व्यवसायिक संगठन के बड़े पदाधिकारी है। इस घटना से शिल्पांचल में सनसनी फैल गई है। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर मामले की छानबीन कर रही है।