ASANSOL

Agniveer Recruitment 2023 : Asansol समेत राज्य के 8 जगहों  पर होगी परीक्षा

बंगाल मिरर कोलकाता : अग्निपथ योजना ( Agnipath Scheme ) के तहत सेना में अग्निवीरों की भर्ती ( Agniveer Recruitment 2023 ) के लिए इस साल बंगाल में कुल आठ केंद्रों पर आनलाइन साझा प्रवेश परीक्षा (सीईई) आयोजित की जाएगी। इनमें कोलकाता के अलावा सिलीगुड़ी, बहरमपुर, बर्द्धमान, आसनसोल, हावड़ा, कल्याणी और दुर्गापुर में परीक्षा होगी। 

क्षेत्रीय भर्ती मुख्यालय में मेजर जनरल सिंह  करण सिंह ने बताया भर्ती वर्ष 2023-24 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 23 फरवरी से शुरू हो चुकी है। 15 मार्च तक चलेगी।  इस दौरान इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसमें अपनी सुविधानुसार परीक्षा का स्थान चुन सकते हैं। पहले चरण में आनलाइन परीक्षा होगी। यह परीक्षा 17 से 30 अप्रैल के बीच  देश में 175 से 180 परीक्षा केंद्रों पर होगी।

दूसरे चरण में चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित भर्ती कार्यालय द्वारा निर्धारित स्थान पर भर्ती रैली के बुलाया जायेगा। इसमें शारीरिक फिटनेस और माप परीक्षण होगा। तीसरे चरण में मेडिकल टेस्ट  होगा।  इंडियन आर्मी की वेबसाइट से आनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। जहां इससे संबंधित सारी जानकारी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष सिर्फ बैरकरपुर में परीक्षा हुई थी, जहां से 400 अग्निवीरों की नियुक्ति हुई थी।

Leave a Reply