Symphony डीलर और ट्रेड पार्टनर्स मीट का आयोजन
बंगाल मिरर, आसनसोल : सिंफनी कूलर्स की ओर से बुधवार की शाम गैलेक्सी मॉल स्थित होटल फर्न रेजिडेंसी में डीलर और ट्रेड पार्टनर्स मीट का आयोजन किया गया। इसमें पश्चिम बर्दवान जिले के विभिन्न हिस्सों से करीब 124 डीलर उपस्थित हुए ।समारोह में सिंफनी के ऑल इंडिया सेल्स हेड सह एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट कुमार पंकज ने बताया कि एयर कूलर्स के क्षेत्र में सिंफनी पूरे विश्व में अग्रणी है। 1989 में भारत से शुरू हुई यह कंपनी आज एक भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनी के रूप में विकसित हो चुकी है। विश्व के 60 से अधिक देशों में कंपनी के उत्पादों की पेशकश की जाती है । हाल ही में कंपनी ने ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, चाइना और मैक्सिको में कई प्रतिष्ठित ब्रांडो का अधिग्रहण किया है ।













उन्होंने बताया कि सिंफनी द्वारा इंजीनियरिंग और डिजाइन इनोवेशन, स्टाइलिंग तथा ग्राहक केंद्रित डिजाइन बाजार में पेश की जाती है । जिसके कारण आज कूलर बाजार का 50 फीसदी हिस्सा सिंफनी के पास है। इस दौरान कंपनी के विभिन्न उत्पादों की जानकारी डीलरों को दी गई तथा योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया । उन्होंने बताया कि सिम्फनी द्वारा हाल ही में दो नये उत्पाद लांच किये गये है। इसमें ड्यूएट और सराउंड दोनों के दो-दो माडल है। वहीं इसकी कीमत काफी साधारण है। इस मौके पर सिंफनी के अधिकारियों में पिन्टू साहा, संजय घोष, मलय माझी, महाप्रबंधक संजय पाठक, आसनसोल शाखा प्रबंधक अमित प्रसाद, डिस्ट्रीब्यूटर रोहित पातेसरिया, विवेक गोयनका, प्रवीण चांचड़ा, निशीत पाल, शंकर राउत आदि मौजूद थे।
- কিংবদন্তী শিল্পী আশা ভোঁসলকে শ্রদ্ধা / ” সৃজন দ্যা স্পার্ক” র উদ্যোগে আসানসোলে সংগীতানুষ্ঠান
- সাফাইয়ের কর্মীরা জঞ্জাল সাফাই করতে গিয়ে মানুষজনের ক্ষোভে পড়ে মারধর খেয়ে পুলিশের দ্বারস্থ হল
- বিয়ের কার্ড দিতে গিয়ে মাইথনের ব্রিজে মর্মান্তিক পথ দুর্ঘটনায় বাবার মৃত্যু, জখম ছেলে
- পাণ্ডবেশ্বরে তৃণমূলে ভাঙ্গন ইস্তফা প্রধান, উপপ্রধান সহ ৮ জন গ্রাম পঞ্চায়েত সদস্যর
- দীর্ঘ প্রতীক্ষার অবসান, চেম্বার পেলেন আসানসোল পুরনিগমে বিরোধী দলনেত্রী মানুষের স্বার্থে আরো সক্রিয় হওয়ার বার্তা চৈতালি তিওয়ারির


