RANIGANJ-JAMURIA

बोगड़ा में इफ्तार पार्टी का आयोजन, हिंदू–मुस्लिम भाइयों ने दिया एकता का परिचय

बंगाल मिरर, भानू प्रताप सिंह, जामुड़िया: मुस्लिम समुदाय के पवित्र रमजान माह के अंतिम क्षण में तृणमुल कांग्रेस के श्रमिक संगठन पश्चिम बर्दवान जिला आईएनटीटीयूसी की ओर से श्रमिक नेता तारकेश्वर सिंह और राजू माजी के नेतृत्व में जामुडिया विधानसभा के 32 नंबर वार्ड स्थित बोगड़ा सामुदायिक भवन में रविवार की संध्या जाति, धर्म के ऊपर उठकर मानवता की मिसाल पेश करते हुए हिन्दू और मुस्लिम दोनों समुदायों को लेकर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। दावत ए इफ्तार के मौके पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रोजेदारों ने हिस्सा लिया।

मौके पर मुस्लिम भाईयों ने रोजा खोल इफ्तार किया। इस दौरान तृणमूल नेता पूर्णाशशि राय, प्रभात बंद्योपाध्याय, श्रमिक नेता तारकेश्वर सिंह, राजू माजी, विवेक मंडल, हाफिज दिलसर आलम, छात्र नेता पिंटू कुमार दत्ता, केदार राम, असरफ काजी, शिबराम पारिख आदि मौजूद थे। इस संदर्भ में श्रमिक नेता तारकेश्वर सिंह और पिंटू कुमार दत्ता ने कहा कि हमलोग हमेशा ईद और दुर्गा पूजा पर्व हिंदू– मुसलमान एक साथ कंधे से कंधा मिलकर मनाते हैं। हमारे बीच कोई विभाजन नहीं है और आने वाले दिनों में कोई भी पार्टी हमारे बीच विभाजन नहीं कर पाएगी। उन्होंने कहा कि काजी नजरूल के अनुसार एक डाली में दो फूल है, जो एक साथ हिंदू -मुस्लिम हैं।

Leave a Reply