ASANSOLसाहित्य

आस्था ने त्योहार मिलन मनाया

बंगाल मिरर, आसनसोल:  लोक आस्था का ऐतिहासिक सूर्य षष्ठी महा पर्व (छठ) होते ही,शिल्पांचल की लोकप्रिय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था,आस्था में “पारम्परिक त्योहार मिलन-कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शारदीय दुर्गोत्सव से छठ तक ,त्योहारों की एक लम्बी श्रृंखला में लोग ,लोक- संस्कृति एवं लोक-शास्त्र के आचरण-निष्ठा मगन रहे।
लोक संस्कृति में प्रचलित इन त्योहारों की पौराणिक, ऐतिहासिक,आध्यात्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक पहलुओं तथा मान्यताओं पर डाॅ.कृष्ण कुमार श्रीवास्तव (गर्ल्स काॅलेज,आसनसोल),डाॅ.अरुण पाण्डे(बी.बी.काॅलेज, आसनसोल),डाॅ.विजय नारायण (बी.सी. काॅलेज,आसनसोल), लोकप्रिय कथाकार महावीर राजी उर्फ राजेश तथा अशोक आशीष ने विस्तार से अपना मन्तव्य प्रस्तुत किया। वक्ताओं ने प्रकृति,विज्ञान और लोक जीवन का सामंजस्य स्थापित करते हुए उत्सवों के उत्स को सामाजिक जीवन में स्थिर किया। इस तरह के कार्यक्रमों के महत्व को प्रतिपादित करते हुए, भूतपूर्व कुलपति डाॅ.दामोदर मिश्र ने अपना मूल्यवान वक्तव्य प्रस्तुत किया।

लाॅरेटो कन्वेंट की सिल्विया डिक्रूज एवं श्रीमती कंचन सिंह, श्रीमती दीपा श्रीवास्तव,श्रीमती राखी शर्मा, श्रीमती शीला बरनवाल, शिक्षक सन्तोष कुमार बरनवाल, प्रदीप साहू,कवि दिनेश प्रसाद गुप्ता गर्ग, शिक्षक भोले शंकर सिंह (डी.ए.वी.कन्यापुर), वैद्यनाथ वर्णवाल,हरि नारायण सिंह, सुरेश कुमार ओझा प्रभृति ने भी वक्तव्य और गीत प्रस्तुत किए। मनोहर लाल पटेल (भू.पूर्व अध्यक्ष) ने शुभकामना दी। आस्था के लोकप्रिय अध्यक्ष नरेश अग्रवाल का यह सुझाव कि “दयानंद विद्यालय के भूतपूर्व प्रधानाध्यापक श्री बासुदेव नारायण सिंह को, उनके सुदीर्घ शतायु जीवन के लिए, आस्था को उनके घर चलकर सम्मानित करना चाहिए,सबको अच्छा लगा। संरक्षक अशोक अग्रवाल ने सबके प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। संयोजक नवीन चन्द्र सिंह ने उपस्थित लोगों का अभिनन्दन और कार्यक्रम का संचालन किया। कविता शर्मा कोलकाता से ऑनलाइन पूरे कार्यक्रम में जुड़ी रही।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *