Radhanagar Club में रक्तदान शिविर, विधायक ने भी दिया रक्त
बंगाल मिरर, आसनसोल: ब्लड बैंकों में रक्त की कमी को देखते हुए राधानगर क्लब की ओर से आज एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान क्लब के सदस्य भी मौजूद रहे और रक्तदान शिविर को सफल बनाने में योगदान दिया।
इस अवसर पर विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि वर्तमान समय में ब्लड बैंकों में रक्त की कमी देखने को मिल रही है। ऐसे में क्लब और सामाजिक संस्थाओं की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन करना बेहद सराहनीय पहल है। रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है।











उन्होंने क्लब के सदस्यों की पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्यों को लगातार जारी रखना चाहिए। उन्होंने अन्य क्लबों से भी आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित करने की अपील की।


विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने खुद भी रक्तदान कर लोगों को इस नेक कार्य के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महान सामाजिक कार्य है और अधिक से अधिक लोगों को इसके लिए आगे आना चाहिए, ताकि जरूरत के समय मरीजों को रक्त की कमी का सामना न करना पड़े।
शिविर का उद्देश्य रक्त की उपलब्धता बढ़ाना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा।

