Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Bengal Mirror
DURGAPUR

कपड़ा वितरण कार्यक्रम को लेकर तृणमूल के दो गुटों में मारपीट, 3 जख्मी, 7 गिरफ्तार

बंगाल मिरर, दुर्गापुर : दुर्गापुर शहर के सेपको टाउनशिप इलाके में ब्लॉक अध्यक्ष तृणमूल नेता सुजीत मुखर्जी के घर के समीप ही गरीबों को वस्त्र वितरण का दायित्व ग्रहण करने के लिए तृणमूल के दो गुटों के बीच मारपीट हो गई. जिससे इलाके में तनाव व्याप्त हो गया, मारपीट की घटना में दुर्गापुर फरीदपुर ब्लॉक के मन्युरिटी सेल नेता नजीमुद्दीन मिद्या सहित तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए. इलाज के लिए सभी को दुर्गापुर बिधाननगर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां नाजिमुद्दीन की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं सूचना पाकर पुलिस ने घटनास्थल से 7 लोगों को गिरफ्तार किया

रविवार आरोपियों को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया गया जहां सुनवाई के दौरान सभी आरोपियों की जमानत नामंजूर हो गई. उल्लेखनीय है कि दुर्गा पूजा के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा विभिन्न जिलों में रहने वाले गरीब महिलाओं एवं पुरुषों के बीच वस्त्र वितरण करने को कहा गया है. इस दरमियान दुर्गापुर पांडेश्वर विधानसभा क्षेत्र के दुर्गापुर फरीदपुर ब्लॉक स्थित लबनापाड़ा ग्राम में रविवार वस्त्र वितरण का कार्यक्रम का आयोजन करने का फैसला विधायक नरेंद्र चक्रवर्ती एवं ब्लॉक अध्यक्ष सुजीत मुखर्जी द्वारा लिया गया था. लेकिन लबना पाड़ा में वस्त्र वितरण करने का प्रभारी किसे बनाया जाए? इस बात को लेकर लबना पड़ा के तृणमूल के दो गुटों के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था.

विवाद बढ़ता देख दोनो गुटों को ब्लॉक अध्यक्ष सुजीत मुखर्जी ने शनिवार की शाम दुर्गापुर के सेपको इलाके में अपने निवास स्थान पर बुलाया था. शनिवार देर संध्या लबना पाड़ा के दोनों गुट ब्लॉक अध्यक्ष सुजीत मुखर्जी के घर के समीप पहुंचे. उसी दौरान सुजीप मुखर्जी दोनों पक्षों को घर के सामने बिठा कर किसी पंडाल का उद्घाटन के लिए निकल पड़े एवं दोनों को इंतजार करने के लिए बोल गए. सुजित मुखर्जी को निकल जाने के बाद ही दोनों गुट आपस में भिड़ गए एवं लाठी डंडा से एक दूसरे पर हमला करने लगे. जिससे इलाके में भगदड़ मच गई एवं आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं घायल समर्थकों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. वही इस मामले में पुलिस ने घटनास्थल से 7 लोगों को गिरफ्तार किया.

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *