Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Bengal Mirror
National

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा मोदी का निधन

PM Modi Mother Death News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा मोदी का शुक्रवार को निधन हो गया। वे 100 साल की थीं। हीरा बा ने अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में सुबह 3.30 बजे अंतिम सांस ली. पीएम मोदी अहमदाबाद पहुंच गए हैं. इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर मां हीरा बा को श्रद्धांजलि दी। पीएम की मां हीरा बा को मंगलवार को अचानक से सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी. इसके अलावा उन्हें कफ की शिकायत भी थी. इसके बाद उन्हें आनन-फानन में अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल के कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया था।

File Image source Twitter

हीरा बा का पार्थिव शरीर उनके छोटे बेटे पंकज मोदी के घर लाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ देर में भाई पंकज मोदी के घर पहुंचे। यहीं पर हीरा बा रहती थीं. हीरा बा का अंतिम संस्कार गांधीनगर सेक्टर 30 के श्मशान में किया जाएगा। अंतिम यात्रा में सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल होंगे।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *