Thursday, July 23, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Thursday, July 23, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOL

Asansol में सड़क हादसे का लाइव वीडियो सीसीटीवी में कैद‌, देखें कैसे कार ने बाइक को मारी टक्कर

बंगाल मिरर, आसनसोल:, पश्चिम बंगाल आसनसोल के गोपालपुर इलाके एक सड़क दुर्घटना हुई है, जिस सड़क दुर्घटना मे एक कार ने एक मोटरसाईकल सवार को जोरदार टक्कर मारी है, जिस टक्कर मे बाईक सवार की मौत हो गई है, मौत की पूरी वारदात इलाके मे लगी सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई है, जिस सीसीटिवी फुटेज मे यह साफ देखा जा सकता है की वह बाईक सवार अपनी बाईक चलाकर कहीं से आ रहा है

, जिसके बाद वह अचानक से सड़क के किनारे अपनी बाईक को रोकता है, और अचानक से वह विपरीत दिशा के तरफ अपनी बाईक को मोड़ता है, ठीक उसी वक्त एक कार तेज रफ़्तार से आती है, और उस बाईक को जोरदार टक्कर मार देती है, और बाईक सवार अपने बाईक के साथ हवा मे उड़ कर जमीन मे गिर जाता है, साथ ही कुछ दूर तक वह सड़क पर ही घसीटता चला जाता है, वहीं इस घटना मे कार भी अनियंत्रित होकर सड़क की दूसरी और जाकर बंद हो जाती है, जिसके बाद राहगीर कार सवार को घेर लेते हैं,

घटना की जानकारी साऊथ पुलिस फाड़ी को देते हैं, जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस कार को जब्त करते हुए कार सवार को अपनी कस्टडी मे ले लेती है, वहीं इस दर्दनाक सड़क हादसे मे मारे गए व्यक्ति की पहचान नर्समुदा इलाके के 65 वर्षीय मिहिर रॉय के रूप मे हुई है,

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *