Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Bengal Mirror
KULTI-BARAKAR

सीतारामपुर स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग पर हस्ताक्षर अभियान

बंगाल मिरर, सीतारामपुर: आदिकर्ण फाउंडेशन एनजीओ की ओर से अमृतकाल से सम्मानित सीतारामपुर जंक्सन स्टेशन पर ट्रेन ठहराव की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान किया गया। उक्त हस्ताक्षर अभियान के पहले से ही सीतारामपुर जंक्सन स्टेशन पर रेलवे यात्रियों की सुविधा हेतु ट्रेन ठहराव का लगातार अभियान चला रहा है। बताया जाता है कि आसनसोल रेल मंडल के प्रमुख स्टेशन में सीतारामपुर जंक्सन स्टेशन कोड, मेन लाइन के लिये एक महत्वपूर्ण स्टेशन है।

आदिकर्ण फाउंडेशन एनजीओ के चेयरपर्सन संतोष कुमार वर्मा ने कहा टाटा दानापुर एक्सप्रेस का अप 18183 डाउन 18184 में स्टॉपज, कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस का सीतारामपुर जंक्सन स्टेशन के कोड लाइन पर  स्टॉपज चाहिए अप 13151 डाउन में13152, श्री वर्मा ने कहा मर्यादापुरुषोत्तम श्री रामजी की पवित्र नगरी अयोध्या जाने के लिये स्थानीय रेलवे यात्रियों का काफ़ी लंबे समय डिमांड है। सीतारामपुर स्टेशन माता सीता और भगवान राम के नाम से है। इसी तरह मेन लाइन कि 13022 डाउन में मिथला एक्सप्रेस का स्टॉपज, काठगोदाम एक्सप्रेस का अप 13019 में स्टॉपज की मांग भी लंबे समय से है।

आदिकर्ण फाउंडेशन के चेयरपर्सन ने कहा कि आसनसोल धनबाद रात्रि लोकल मेमो ट्रेन को फ़िर से चालू करने से रोज़ कमाने खाने वाले स्थानीय लोगों को काफ़ी लाभ होगा। सुबह धनबाद आसनसोल सुबह लोकल मेमू ट्रेन को चालू करने का भी स्थानीय लोगों का काफ़ी मांग हो रही है। एनजीओ की महिला सदस्यों ने सीतारामपुर जंक्सन स्टेशन के बाहर यात्रियों से हस्ताक्षर लिया। श्री वर्मा ने कहा सीतारामपुर जंक्सन स्टेशन को भारत सरकार की ओर से अमृत स्टेशन से सम्मानित किया गया है। यह पूरे सीतारामपुर, नियामतपुर, चिनाकुरी, सितलपुर, बेजढिह कोलयरी के साथ साथ आसपास लोगों ने रेलवे मंत्रालय को धन्यवाद दिया। हस्ताक्षर अभियान में एनजीओ के सक्रिय सदस्य काजल दास, कवि सिंह, रूपा दास, सौमित्र हासदा, सुमिता, बरणदेव रजक के काफ़ी सदस्य थे।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *