ASANSOL

Asansol: इम्बेसत सानिया कमाल ने रचा इतिहास, Jodhpur Police University में किया टॉप, मिला गोल्ड मेडल

बंगाल मिरर, आसनसोल: शहर के लिए गर्व की बात है कि मास्टर Md Kamal की बेटी इम्बेसत सानिया कमाल ने राजस्थान स्थित प्रतिष्ठित Jodhpur Police University में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यूनिवर्सिटी टॉप किया है। इस शानदार उपलब्धि के लिए उन्हें कल आयोजित दीक्षांत समारोह (Convocation) में डिग्री के साथ गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।सानिया ने यह उपलब्धि एक नॉन-ट्रेडिशनल विषय Security Management में हासिल की है, जो अपने आप में खास महत्व रखता है। इस क्षेत्र में टॉप करना न सिर्फ उनकी मेहनत और लगन को दर्शाता है, बल्कि यह भी बताता है कि आज की युवा पीढ़ी नए और चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में भी अपना परचम लहरा रही है।परिवार और आसनसोल के लोगों के लिए यह बेहद गर्व का क्षण है।

सानिया की इस सफलता से शहर के अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रेरणा मिलेगी कि वे पारंपरिक सीमाओं से आगे बढ़कर नए क्षेत्रों में अपना करियर बना सकते हैं।सानिया के पिता ने बताया कि यह उपलब्धि उनकी बेटी की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी बेटी आगे भी इसी तरह समाज और देश का नाम रोशन करती रहेगी।आसनसोल की इस होनहार बेटी की सफलता निश्चित रूप से क्षेत्र के युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक मिसाल है।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *