SAIL ISP एक्शन मोड में, 10 दिनों अल्टीमेटम, खाली करें अवैध कब्जा नहीं तो चलेगा बुलडोजर
बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर : Steel Authority of India Limited के आईएसपी प्रबंधन द्वारा बर्नपुर इलाके में कथित अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद आईएसपी प्रशासन एक्शन मोडमे आ गया है। जानकारी के अनुसार, स्टेशन रोड, बारी मैदान, बर्नपुर बस स्टैंड तथा नरसिंह बांध इलाके में स्थित कई पार्टी कार्यालयों, कार्यालयों और दुकानों को खाली करने के लिए नोटिस जारी किया गया है।














सूत्रों के अनुसार, स्टेशन रोड स्थित अशोक रुद्र ्का, टीपू का पार्टी कार्यालय, उत्पल सेन एवं टीएमसी ट्रेड यूनियन का कार्यालय, नरसिंह बांध वार्ड संख्या 77 में पार्षद गुरमीत सिंह का कार्यालय और पार्टी कार्यालय, बारी मैदान एवं बर्नपुर बस स्टैंड के आसपास स्थित कई कार्यालयों और दुकानों को 10 दिनों के भीतर जगह खाली करने को कहा गया है। इसके अलावा नरसिंह बांध में चंचल के कार्यालय को भी नोटिस थमाया गया है।
बताया जा रहा है कि गुरुवार देर रात IISCO Steel Plant के डीजीएम एस्टेट शुभम पटेल ने Hirapur Police Station पहुंचकर कथित अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बताया कि सेल आईएसपी की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण किए गए हैं, जिन्हें हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया है।सेल प्रबंधन की ओर से साफ कहा गया है कि 10 दिनों के भीतर संबंधित लोगों को जमीन खाली करनी होगी। यदि ऐसा नहीं किया गया तो कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ अवैध ढांचों को ध्वस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है।इस कार्रवाई की खबर सामने आने के बाद बर्नपुर और आसपास के राजनीतिक एवं ट्रेड यूनियन हलकों में हलचल तेज हो गई है। स्थानीय लोगों के बीच भी इस मुद्दे को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।

