ASANSOL-BURNPUR

Agnimitra Paul ने ज्ञानेश कुमार का किया बचाव, कहा क्षेत्र में जाना नहीं छोड़ेंगी

बर्नपुर में अग्निमित्रा पाल ने की खूंटी पूजा, 3 महीने के लक्ष्य पर दिया जोर

बंगाल मिरर, बर्नपुर: बर्नपुर के एबी टाइप दुर्गा पूजा कमेटी की खूंटी पूजा में गुरुवार को शामिल हुईं मंत्री अग्निमित्रा पाल। इस दौरान उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता पवन सिंह समेत पूजा कमेटी के सदस्य और पदाधिकारी मौजूद रहे। धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ खूंटी पूजा संपन्न हुई।पूजा के बाद पत्रकारों से बातचीत में अग्निमित्रा पाल ने राज्य सरकार के मंत्रियों को दिए गए तीन महीने के लक्ष्य को लेकर कहा कि हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में प्रत्येक मंत्रालय को अपने लंबित कार्यों को तीन महीने के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

उन्होंने कहा कि सभी मंत्रियों को लक्ष्य निर्धारित कर काम करने को कहा गया है।जमीनी स्तर पर उनके लगातार दौरे को लेकर उठ रहे सवालों पर मंत्री ने कहा कि वह आगे भी क्षेत्र में जाकर सर्वेक्षण और लोगों से बातचीत करती रहेंगी। उनके अनुसार, पिछले 50 वर्षों में पश्चिम बंगाल में कुछ गलत आदतें हो गई हैं, जिन्हें बदलने में समय लगेगा। उन्होंने कहा कि लोगों की इन आदतों को बदलने के लिए वह काम करती रहेंगी।

वहीं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर विपक्ष के भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रभावित करने के आरोपों को लेकर अग्निमित्रा पाल ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में विपक्षी दल जीतता है तो चुनाव प्रक्रिया पर सवाल नहीं उठाए जाते, लेकिन बंगाल में भाजपा की जीत होने पर सवाल खड़े किए जाते हैं। उन्होंने दावा किया कि ज्ञानेश कुमार की गलती सिर्फ इतनी है कि उन्होंने संविधान के अनुसार चुनाव करवाया, जो विपक्ष को पसंद नहीं आ रहा है।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *