कानून धर्म के आधार पर नहीं, बल्कि संविधान के आधार पर बने: प्रशांत
संगठन आवाज़ आसनसोल टाउन कमेटी का दूसरा सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न
बंगाल मिरर, आसनसोल : धार्मिक एवं भाषाई अल्पसंख्यकों के संगठन आवाज़ की आसनसोल टाउन कमेटी का दूसरा सम्मेलन आज आसनसोल के रेलपार स्थित सैयद नज़रुल इस्लाम स्कूल में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।सम्मेलन का उद्घाटन आवाज़ पश्चिम बर्दवान जिला कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट प्रशांत घोष ने किया।



अपने उद्घाटन भाषण में उन्होंने कहा कि आज अल्पसंख्यकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है।उन्होंने कहा कि आज कानून बनाने में धर्म को आधार बनाने की कोशिश की जा रही है। जबकि धर्मनिरपेक्षता की मांग है कि भारत में जो भी कानून बनाया जाए, वह धार्मिक आधार पर नहीं बल्कि संविधान के आधार पर बनाया जाए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए कानून को भी धार्मिक आधार पर बनाने की कोशिश की जा रही है, जिसका संगठन आवाज़ विरोध करता है।








उन्होंने कहा कि संगठन आवाज़ संविधान और धर्मनिरपेक्षता की रक्षा की अपनी लड़ाई जारी रखेगा। उन्होंने सभी से अपील की कि वे आवाज़ के आंदोलन में शामिल हों और राजनीतिक दलों की सीमाओं से ऊपर उठकर इस संघर्ष का हिस्सा बनें।उन्होंने कहा कि सभी धार्मिक एवं भाषाई अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन आवाज़ हमेशा मैदान में रहेगा और जरूरत पड़ने पर सड़क पर उतरकर संघर्ष जारी रखेगा।सम्मेलन में संगठन के पूर्व सचिव जनाब आफताब आलम ने अपनी कमेटी की ओर से कार्यकाल की रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्रतिनिधियों ने विभिन्न प्रस्ताव भी पेश किए।सचिव की रिपोर्ट और प्रतिनिधियों के प्रस्तावों के बाद आगामी दो वर्षों के लिए नई कमेटी का गठन किया गया। जनाब खलील खान को अध्यक्ष तथा जनाब मरगूब राही को सचिव चुना गया।सम्मेलन में 25 सदस्यीय कमेटीक। गठन किया गया



