West Bengal Congress 35 जिला अध्यक्षों की घोषणा, पश्चिम बर्धमान की कमान हरजीत सिंह को
कांग्रेस के, ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत हुआ फेरबदल
बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल: ( West Bengal Congress)
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने पश्चिम बंगाल में पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से 35 जिला कांग्रेस कमेटियों (DCC) के नए अध्यक्षों के नामों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा अनुमोदित इस प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
पार्टी के महासचिव के. सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ये सभी नियुक्तियां ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत की गई हैं। इस अभियान के तहत प्रत्येक जिले में नियुक्त AICC पर्यवेक्षकों ने विस्तृत समीक्षा की, पार्टी पदाधिकारियों और अन्य हितधारकों के साथ संवाद स्थापित किया और अपनी विस्तृत रिपोर्ट सौंपी। इन रिपोर्टों के बाद प्रत्येक पर्यवेक्षक व वरिष्ठ नेताओं के साथ व्यक्तिगत स्तर पर हुई चर्चा के बाद अंतिम नामों को मंजूरी दी गई।









प्रमुख जिलों में नियुक्त नए जिला अध्यक्ष:
* कोलकाता क्षेत्र:
* सेंट्रल कोलकाता: मनाश सरकार
* नॉर्थ कोलकाता: तारक पाल
* साउथ कोलकाता: मीता चक्रवर्ती
* बड़ाबाजार: राहुल पांडेय




* उत्तर बंगाल के प्रमुख जिले:
* दार्जिलिंग: सुबिन भौमिक
* कालिम्पोंग: गिरीश चंद्र कौल
* जलपाईगुड़ी: नारायण चंद्र सरकार
* कूचबिहार: विश्वजीत सरकार
* अलीपुरद्वार: मृण्मय सरकार
* मालदा: ईशा खान चौधरी
* उत्तर दिनाजपुर: तुषार कांति गुहा
* दक्षिण दिनाजपुर: गोपाल देब
* दक्षिण व पश्चिमी बंगाल के प्रमुख जिले:
* पश्चिम बर्धमान: हरजीत सिंह
* पूर्व बर्धमान: गौरव समाद्दार
* मुर्शिदाबाद: मो. अब्दुल्लाही काफी
* जंगीपुर: अल्फाजुद्दीन बिस्वास
* बीरभूम: संजॉय अधिकारी
* बांकुड़ा: अभिषेक बिस्वास
* पुरुलिया: फणीभूषण कुमार
* झाड़ग्राम: प्रसेनजीत दे
* पश्चिम मेदिनीपुर: चिरंजीत भौमिक
* पूर्व मेदिनीपुर I: सनत कुमार बताब्याल
* पूर्व मेदिनीपुर II: शंभू भुइयां
* हुगली I: सुब्रत मुखर्जी
* हुगली II: नजीर हुसैन चौधरी
* हावड़ा ग्रामीण: सुब्रत बेरा
* हावड़ा सदर: पार्थसारथी भौमिक
* नदिया उत्तर: पार्थ मुखर्जी
* नदिया दक्षिण: नित्य गोपाल मोंडल
* उत्तर 24 परगना ग्रामीण I: इंद्राणी दत्ता चटर्जी
* उत्तर 24 परगना ग्रामीण II: शिबामा ल्या बसु
* उत्तर 24 परगना अर्बन: अभिजीत भौमिक
* दक्षिण 24 परगना I: मो. मुख्तार
* दक्षिण 24 परगना II: तपन कुमार मोंडल
* बशीरहाट: बाबू गाजी उर्फ अबू इसाक गाजी
पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति से राज्य में कांग्रेस संगठन में नई ऊर्जा आएगी और आगामी राजनीतिक चुनौतियों से निपटने में पार्टी को मजबूती मिलेगी।
पश्चिम बर्धमान जिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त होने पर हरजीत सिंह ने क्या कहा
“अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और शीर्ष नेतृत्व ने मुझ पर जो अटूट विश्वास जताया है, उसके लिए मैं पार्टी आलाकमान, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और प्रदेश नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। पश्चिम बर्धमान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं की सेवा का बड़ा संकल्प है।
‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत मिली इस जिम्मेदारी को मैं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाऊँगा। हमारी पहली प्राथमिकता जिले के हर ब्लॉक, वार्ड और बूथ स्तर पर पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को एकजुट करना और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाना है।
पश्चिम बर्धमान औद्योगिक और श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र है। यहाँ के मजदूरों, युवाओं, किसानों और आम नागरिकों की समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाना, उनके अधिकारों के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करना ही हमारा मुख्य लक्ष्य रहेगा। पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और युवा कार्यकर्ताओं के जोश को साथ लेकर हम कांग्रेस के विचारों को घर-घर तक पहुँचाएंगे।”

