Asansol में तृणमूल नेता के आवास पर हमला ! पुलिस ने संभाली स्थिति
बंगाल मिरर, आसनसोल: ( Asansol News ) आसनसोल के सृष्टि नगर इलाके में तृणमूल कांग्रेस नेता असित के आवास पर रविवार रात गौरांडी इलाके से आए सैकड़ों लोगों द्वारा कथित रूप से हमला किए जाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि घटना के समय असित पहले ही घर से फरार हो चुके थे।आरोप है कि बड़ी संख्या में लोग उनके आवास में घुस गए और तोड़फोड़ की। (बंगाल मिरर एक्सक्लूसिव)









घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया।घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। हालांकि, इस मामले में अब तक किसी पक्ष की ओर से पुलिस में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर रख रही है।





