जामुड़िया में केंद्र के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस का जुलूस







बंगाल मिरर, धनंजय तिवारी, जामुड़िया: तृणमूल कांग्रेस जामुडिया ब्लाक एक कमेटी की तरफ से केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एक रैली निकाली गयी। रैली पुरे जामुड़िया बाजार इलाके की परिक्रमा करने के बाद जामुड़िया सिनेमा हाल मोड़ पर एक पथसभा में तब्दील हो गयी। इस पथसभा के दौरान सम्बोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस के जामुड़िया ब्लाक एक अध्यक्ष साधन राय ने केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों की कड़ी आलोचना किया।







उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलती नीतियों के कारण वर्तमान समय में देश कि आर्थिक कमर टुट चुकि है।उन्होंने केन्द्र सरकार पर बंगाल को आर्थिक रुप से वंचित करने का भी आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार रेलवे,कोल इंडिया जैसे राष्ट्रीय संसाधनो को निजी हाथों मे देने का षडयंत्र चला रही है।केन्द्र सरकार द्वारा देश में निजीकरण को बढावा दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कोरोना काल मे बंगाल मे भाजपा के द्वारा कुछ भी नही किया गया जबकी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सडक पर उतरकर लोगों की सेवा किया।
इस मौके पर जामुडिया बोरो एक के चेयरमैन शेख शानदार,ब्लाक एक महिला टीएमसी अध्यक्ष राखी कर्मकार,टीएमवाईसी के मृदुल चक्रवर्ती,शेख दिलदार, अब्दुल हॉउस सहित स्थानीय जामुडिया ब्लाक एक तृणमूल कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

