बर्नपुर में स्व.रामविलास को दी गई श्रद्धांजलि
बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर: स्वर्गीय केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर पूरे देश में शोक का माहौल है । बर्नपुर स्थित डॉ बी आर अंबेडकर स्कूल में श्रद्धांजलि सभा शनिवार को आयोजित की गई । जहां पवन गुटगुटिया के नेतृत्व में समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों ने स्वर्गीय पासवान को श्रद्धांजलि दी।














पवन गुटगुटिया ने कहा कि आज इस्को के आधुनिकीकरण में उनकी काफी सक्रिय भूमिका थी। उन्होंने समाज के शोषित एवं वंचितों के लिए हमेशा लड़ाई लड़ी। उनके निधन से भारतीय राजनीति एवं सामाजिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।
इस दौरान आईएसपी ऑफिसर एसोसिएशन के सचिव मनोज कुमार, स्कूल के प्रधानाध्यापक राजधारी सिंह, सचिव हरिहर प्रसाद , उद्योगपति शंकर शर्मा, अधिवक्ता श्रीकृष्ण मिश्रा आदि मौजूद थे।
