ASANSOL

इस बार बाराबनी की 52 दुर्गापूजा समितियों को 1-1 लाख रुपये का सरकारी अनुदान

*बंगाल मिरर, बाराबनी, राजा बंदोपाध्याय:* इस बार दुर्गापूजा के अवसर पर पश्चिम बर्दवान जिले के आसनसोल स्थित बाराबनी ब्लॉक की 52 दुर्गापूजा समितियों को 1-1 लाख रुपये का सरकारी अनुदान दिया गया। सोमवार को दोमहानी के एक हॉल में आयोजित कार्यक्रम में पूजा समितियों को आर्थिक सहायता के चेक सौंपे गए।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बाराबनी के विधायक अरिजीत राय, आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस के एसीपी (हीरापुर-बाराबनी) मिहिर कुमार दे, बाराबनी थाने के ओसी दिव्येंदु मुखोपाध्याय, भाजपा नेता अभिजीत राय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

विधायक ने कहा कि राज्य की वर्तमान सरकार ने बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के सभी पूजा समितियों को सरकारी आर्थिक अनुदान दिया है। इससे क्षेत्र के लोग खुश हैं।बाराबनी थाने के ओसी ने बताया कि इस वर्ष ब्लॉक की कुल 52 दुर्गापूजा समितियों ने सरकारी अनुदान के लिए आवेदन किया था। सभी 52 समितियों के लिए अनुदान की राशि मंजूर कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष यह संख्या 38 थी, जो इस वर्ष बढ़कर 52 हो गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *