ASANSOL

Asansol: चैंबर ऑफ़ कॉमर्स में लगाया गया फूड लाइसेंस कैंप

बंगाल मिरर, स्नेहा गुप्ता, आसनसोल:आज आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से चेंबर भवन, मुर्गाशाल में एक विशेष फूड लाइसेंस कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में इस अंचल के सैकड़ों खाद्य व्यवसायियों ने भाग लेकर अपने फूड लाइसेंस बनवाए। खाद्य व्यवसायियों की भारी भीड़ पूरे दिन कैंप में देखने को मिली।व्यवसायियों की सुविधा और उन्हें आवश्यक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा इस कैंप का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में फूड सेफ्टी ऑफिसर श्रीमती सुकृति मुखर्जी एवं श्री अजय भंडारी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने व्यवसायियों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया।

इस अवसर पर आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सभी कार्यकारिणी सदस्य भी उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस प्रकार के कैंप से क्षेत्र के खाद्य व्यवसायियों में खुशी की लहर है। व्यवसायियों ने कहा कि आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स ने इस पहल के माध्यम से उनकी समस्याओं के समाधान का एक सरल और सुविधाजनक मार्ग प्रशस्त किया है।इस सफल आयोजन के लिए उपस्थित व्यवसायियों एवं सदस्यों ने आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव श्री शंभूनाथ झा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *