बंगाल मिरर, कुमार पप्पू, आसनसोल : आसनसोल स्टेशन में आरपीएफ द्वारा कथित तौर पर एक हॉकर की पिटाई किये जाने के को केन्द्र कर भारी हंगामा हुआ। घायल हॉकर को साथ लेकर टीएमसी हॉकर यूनियन ने पहले स्टेशन फिर डीआरएम कार्यालय के गेट पर रखकर प्रदर्शन किया। इस दौरान यूनियन की ओर से राजू अहलूवालिया, राजा गुप्ता, गोपाल सिन्हा, संजय पासवान आदि मौजूद थे। उनलोगों ने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार पहले ही लोगों के सामने भूखों मरने की नौबत ला चुकी है। अब आरपीएफ केन्द्र के इशारे पर रेलवे हॉकरों पर जुल्म ढा रहा है। हॉकरों पर अत्याचार किया जा रहा है। आज हॉकर की पिटाई कर पैर तोड़ दिया गया। अब उसके परिवार का क्या होगा? हॉकर कोई अपराधी नहीं है, जो इस तरह का बर्ताव किया जा रहा है। हालांकि आरपीएफ ने पिटाई से इंकार किया है।
Read More