Sunday, July 19, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Sunday, July 19, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOL

राज्य सरकार उद्योग-व्यापार के पक्ष में, asansol चेंबर करेगा पांचवें ट्रेड फेयर का आयोजन

बंगाल मिरर ,एस सिंह, आसनसोल: आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल एवं सचिव शंभूनाथ झा ने पानागढ़ में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा की गई घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि शिल्पांचल में सरकार के साथ वह लोग भी उद्योगों में निवेश को बढ़ावा देना चाहते हैं इसलिए आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से 24 दिसंबर से जनवरी 2 तक मेगा ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज फेयर का आयोजन किया जाएगा । यह जानकारी मुर्गासोल स्थित चेंबर ऑफ कॉमर्स के सभागार में पत्रकारों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष नरेश अग्रवाल एवं सचिव शंभूनाथ झा ने दी ।

संवाददाता सम्मेलन के दौरान शंभूनाथ झा ने इस क्षेत्र में औद्योगिक विकास को पुनः जीवित करने के लिए चेंबर को एक अहम भूमिका निभाने की बात कही । जिससे आने वाले वर्षों में यह क्षेत्र पुन उद्योग के क्षेत्र में अपना पुराना मकाम हासिल कर सके । इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आसनसोल चेंबर की तरफ से राज्य सरकार को एक प्रस्ताव दिया गया था ।

इस साल के अंत और अगले साल की शुरुआत तक एक अन्तर्राष्ट्रीय ट्रेड फेयर करने का प्रस्ताव दिया गया है जहां देश विदेश से उद्योगपति आएंगे और यहां उद्योग का विकास होगा । शंभूनाथ झा ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा छोटे और मझौले उद्यमियों के लिए किए जाने वाले कार्यों की तारीफ की । उन्होंने बताया कि इस बार पश्चिम बंगाल का पूरा ध्यान उद्योग को बढ़ावा देना है और आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स ईस कोशिश में अपने कर्तव्यों से कभी पीछे नहीं हटेगा । उन्होंने इस बात पर भी खुशी जाहिर की कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स का नाम विभिन्न व्यवसायिक मंचो से लिया है ।

चेंबर के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उद्योग व्यापार को बढ़ावा देने के लिए कमेटी गठित करने की घोषणा की है वह अनुरोध करेंगे कि आसनसोल चेंबर को उसमें प्रतिनिधित्व मिले ताकि वह लोग अपनी बातों को सही मंच पर रख सके। उन्होंने उत्कर्ष बांग्ला के माध्यम से विभिन्न प्रशिक्षण का लाभ उठाने के लिए लोगों को कहा इस मौके परवरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम बागड़िया , उपाध्यक्ष सतपाल सिंह कीर , कोषाध्यक्ष आलोक धर मुख्य रूप से मौजूद थे ।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *