Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Bengal Mirror
ASANSOL

Duare Ration में होगी परेशानी, राशन डीलरों ने किया प्रदर्शन

बंगाल मिरर ,आसनसोल: Duare Ration पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर आगामी 15 सितंबर से शुरू होने जा रहा है उल्लेखनीय है कि बीते विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुआरे राशन परियोजना की घोषणा की थी । इसके तहत उन्होंने कहा था कि पश्चिम बंगाल में रहने वाले राशन ग्राहकों तक घर घर राशन पंहुचाया जाएगा । लेकिन इसके पहले पश्चिम बंगाल एम आर डिलर्स एसोसिएशन की पश्चिम बर्दवान जिला कमेटी की तरफ से आसनसोल के भगत सिंह मोड़ पर स्थित पश्चिम बर्दवान के खाद्य कंट्रोलर दफ्तर के सामने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया

। इस मौके पर एम आर डीलर के नेता मनोज कुमार अधिकारी ने कहा कि विभिन्न मांगो को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया । इनका कहना है कि इनके लिए घर घर राशन पंहुचाने में कुछ वास्तविक परेशानीयां हैं जिनको सरकार को दूर करना होगा । उन्होंने कहा कि ऐसे कई राशन दुकाने हैं जहां तक बड़े वाहन नहीं जा सकते । उन दुकानों तक राशन कैसे पंहुचाया जाएगा । इसके साथ ही इनका कहना था कि सरकार की तरफ से उनको वाहन के लिए एक लाख की सबसिडी दी जा रही है जबकि वाहन की कीमत साढ़े छह लाख रुपये है ।

इनका कहना है कि उनको वाहन के एवज में जो प्रीमियम देना पड़ रहा है वह काफी ज्यादा है । वहीं वाहन चालक और खलासी का भी खर्च है । इसके साथ ही इन लोगों ने अपनी कमिशन बढ़ाने की भी मांग की । इनका कहना है कि उनको जो डेढ़ सौ रुपये कमिशन देने की बात की जा रही है । उन्होंने कमिशन बढ़ाकर 417 रुपये करने चालक खलासी का खर्च इंधन का खर्च सरकार द्वारा वहन करने की मांग की । इस मौके पर विभिन्न हिस्सो के दर्जनों डीलर मौजूद थे

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *