देश में अल्पसंख्यकों के साथ अन्याय हो रहा, ‘आवाज़’ लगातार अल्पसंख्यकों और पिछड़े वर्गों की आवाज़ बुलंद करता रहेगा: प्रो. सईदुल हक
रानीगंज टाउन एवं ब्लॉक कमेटी के दूसरे सम्मेलन का आयोजन
बंगाल मिरर, रानीगंज: धार्मिक एवं भाषाई अल्पसंख्यकों के संगठन ‘आवाज़’ ने वर्ष 2018 में अपने गठन के बाद से लगातार अल्पसंख्यकों, आदिवासियों तथा कमजोर और पिछड़े वर्गों की आवाज़ बुलंद की है। संगठन की स्थापना अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा, उनकी समस्याओं को उजागर करने तथा जरूरतमंद लोगों को कानूनी सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से की गई थी।









आज पूरे देश में अल्पसंख्यकों के साथ अन्याय हो रहा है और उनके संवैधानिक अधिकारों को छीने जाने की कोशिश की जा रही है। जिन लोगों ने स्वयं संविधान की रक्षा और उसके पालन की शपथ ली है, वही लगातार अल्पसंख्यकों के अधिकारों का हनन कर रहे हैं। देश में पिछले वर्षों के दौरान जो परिस्थितियाँ पैदा हुई हैं, वे सभी धर्मनिरपेक्ष विचारधारा से जुड़े लोगों के लिए चिंता का विषय हैं।
ये बातें संगठन ‘आवाज़’ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रोफेसर सईदुल हक ने आवाज़ रानीगंज टाउन एवं ब्लॉक कमेटी के दूसरे सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहीं। सम्मेलन का आयोजन रानीगंज कोयला मजदूर भवन में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
प्रोफेसर सईदुल हक ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ऐसी सरकार बनी है, जो दिन-रात अल्पसंख्यकों को मानसिक रूप से परेशान कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में आरएसएस के एजेंडे को जल्द से जल्द लागू करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन ‘आवाज़’ भविष्य में भी अल्पसंख्यकों, आदिवासियों तथा कमजोर और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए लगातार आवाज़ उठाता रहेगा।
सम्मेलन से पूर्व संगठन के झंडे का ध्वजारोहण आवाज़ रानीगंज टाउन कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती कनीज़ फा






