अखिल भारतीय युवा शक्ति का रक्तदान शिविर
बंगाल मिरर, आसनसोल– शहर के ऊषाग्राम स्थित भगत पांडा में रविवार अखिल भारतीय युवा शक्ति की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 52 लोगों ने रक्तदान किया। युवा शक्ति के सचिव सुदीप कुमार पाण्डेय ने कहा कि उनका संगठन पिछले पांच सालों से सामाजिक कार्य में लगे हुए है। असहायों की सहायता के लिए संगठन के सदस्य दिन रात सेवा में लगे रहते है।









रक्तदाताओं को मुख्य अतिथि झारखंड के युवा समाज सेवी कुन्दन भगत ने प्रमाण पत्र व गुलाब देकर सम्मानित किया। मौके पर युवा शक्ति के संस्थापक विक्रम भगत, अध्यक्ष रमेश भगत, संदीप भगत, सोमनाथ तिवारी, संगीता नोनिया, सीमा भगत, किशोर भगत के अलावा अन्य कई सदस्य उपस्थित थे। इस दौरान अतिथि के तौर पर बिहार के दरभंगा से आए सामाजिक कार्यकर्ता बैजनाथ कुमार को सम्मानित किया गया वह दिव्यांग होकर भी अपने क्षेत्र में रक्तदान आंदोलन का अलख जगा रहे हैं।





- আসানসোলে আন্তঃস্কুল ফুটবল প্রতিযোগিতায় চ্যাম্পিয়ান শ্রীপুর
- ইসিএলের সদর দফতর সিটুর সভা বেসরকারিকরণ, পুনর্বাসন ছাড়া উচ্ছেদ ও বিদ্যুৎ সংযোগ বিচ্ছিন্ন করার বিরুদ্ধে আন্দোলনের ডাক
- दुर्गापुर में पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई, 1 गिरफ्तार, 10 हिरासत में; कई पेनड्राइव, एटीएम कार्ड और हार्ड डिस्क बरामद
- দুর্গাপুরে পুলিশের দুটি বড়সড় অভিযান গ্রেফতার ১, আটক ১০, উদ্ধার একাধিক পেনড্রাইভ, এটিএম কার্ড ও হার্ডডিস্ক
- SAIL–ISP Secret Ballot Election में ISP Permanent Workers Union की भागीदारी पर महत्वपूर्ण निर्णय

