अखिल भारतीय युवा शक्ति का रक्तदान शिविर
बंगाल मिरर, आसनसोल– शहर के ऊषाग्राम स्थित भगत पांडा में रविवार अखिल भारतीय युवा शक्ति की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 52 लोगों ने रक्तदान किया। युवा शक्ति के सचिव सुदीप कुमार पाण्डेय ने कहा कि उनका संगठन पिछले पांच सालों से सामाजिक कार्य में लगे हुए है। असहायों की सहायता के लिए संगठन के सदस्य दिन रात सेवा में लगे रहते है।














रक्तदाताओं को मुख्य अतिथि झारखंड के युवा समाज सेवी कुन्दन भगत ने प्रमाण पत्र व गुलाब देकर सम्मानित किया। मौके पर युवा शक्ति के संस्थापक विक्रम भगत, अध्यक्ष रमेश भगत, संदीप भगत, सोमनाथ तिवारी, संगीता नोनिया, सीमा भगत, किशोर भगत के अलावा अन्य कई सदस्य उपस्थित थे। इस दौरान अतिथि के तौर पर बिहार के दरभंगा से आए सामाजिक कार्यकर्ता बैजनाथ कुमार को सम्मानित किया गया वह दिव्यांग होकर भी अपने क्षेत्र में रक्तदान आंदोलन का अलख जगा रहे हैं।

- रानीगंज में तनाव: पढ़ाने और झाड़-फूंक के नाम पर यौन उत्पीड़न का आरोप, अधेड़ गिरफ्तार, कड़ी सजा की मांग को लेकर चौकी में प्रदर्शन
- রানিগঞ্জে উত্তেজনা পড়ানো ও ঝাড়ফুঁকের নামে যৌন হেনস্তার অভিযোগ ধৃত প্রৌঢ়, কঠোর শাস্তির দাবিতে ফাঁড়িতে বিক্ষোভ
- অন্ডাল বিমানবন্দর থেকে গ্রেফতার প্রাক্তন তৃণমূল বিধায়কের ছেলে প্রেমপাল সিং
- मजदूर नियुक्ति को लेकर कांकसा में भाजपा के पुराने-नए कार्यकर्ताओं में विवाद, मारपीट-तोड़फोड़ से इलाके में तनाव
- Prempal Singh अंडाल एयरपोर्ट से गिरफ्तार






