Friday, July 24, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Friday, July 24, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOL

Weather Updates : सर्दी में भी गर्मी का एहसास, 50 साल का रिकॉर्ड टूटा

मौसम विभाग का दावा बनी अनुकूल परिस्थितियां दो-तीन दिन में बढ़ेगी ठंड

बंगाल मिरर, कोलकाता : Weather Updates : सर्दी में भी गर्मी का एहसास, 50 साल का रिकॉर्ड टूटा। ठंड में लोग राहत के लिए अलाव जलाते हैं कंबल और गर्म वस्त्र पहनते हैं लेकिन इस वर्ष अभी तक बंगाल के लोगों को ठंड का एहसास नहीं हो रहा है अभी भी लोग रात में पंखा चला कर सो रहे हैं साल खत्म होने में कुछ ही दिन बचे हैं। लेकिन पारा अभी भी नहीं चढ़ रहा है। सर्दियों के मूड का कोई संकेत नहीं है। हालांकि मौसम विभाग द्वारा दावा किया जा रहा है कि एक-दो दिन में ठंड बढ़ेगी।

a mountain with snow under the blue sky
Sample Photo by Tanmoy Pal on Pexels.com

अलीपुर मौसम विज्ञान कार्यालय के अनुसार, बुधवार को कोलकाता में न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य तापमान से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मंगलवार को तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विज्ञानियों ने कहा कि कोलकाता में 15 दिसंबर से 31 दिसंबर की अवधि के दौरान न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस नहीं देखा गया। 50 साल में यह पहली बार है जब न्यूनतम तापमान इतना अधिक बढ़ा है। दिसंबर के अंत में लगातार दो दिनों तक कोलकाता का न्यूनतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया था।

मौसम कार्यालय सूत्रों के अनुसार बुधवार सुबह कोहरा छाया था लेकिन दिन चढ़ने के साथ कोहरा छंटता गया। अगले 24 घंटे में बारिश की कोई संभावना नहीं है। आसमान ज्यादातर साफ रहेगा। कोलकाता में बुधवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। कोलकाता में मंगलवार दोपहर अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य तापमान से 2 डिग्री ज्यादा है।


एक ओर उच्च दाब क्षेत्र के कारण गंगीय पश्चिम बंगाल में समुद्र से वायु का बल बढ़ गया है। वहीं, उत्तर में सर्द हवाओं में भी कमी आई है। इसलिए दिसंबर के अंत में भी बंगालिl को बढ़ते तापमान का सामना करना पड़ता है। हालांकि, मौसम कार्यालय ने बताया है कि तापमान में गिरावट के लिए अनुकूल परिस्थितियां विकसित हो गई हैं। अलीपुर मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में पारा गिरने की संभावना जताई है।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *