Asansol के 10 नेताओं को मिली BJP प्रदेश कार्यसमिति में जगह
भाजपा की पश्चिम बंगाल राज्य कार्यसमिति में 270 नए सदस्य
बंगाल मिरर, आसनसोल। भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में अपनी नई राज्य कार्यसमिति का गठन किया है। नई कार्यसमिति में कुल 270 नए सदस्यों को शामिल किया गया है। पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार, आसनसोल से भी कई प्रमुख नेताओं को राज्य कार्यसमिति में सदस्य बनाया गया है।









आसनसोल से शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल, विधायक जितेंद्र तिवारी, विधायक पार्थ घोष, बाप्पादित्य चटर्जी, विवेकानंद भट्टाचार्य, सभापति सिंह, उपासना उपाध्याय, दिलीप दे, पवन सिंह और निर्मल कर्मकार को राज्य कमेटी में जगह मिली है। वही दुर्गापुर पश्चिम के विधायक लखन घोरूई पूर्व सांसद सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया को भी बर्धमान संगठन जिले से राज्य कमेटी में शामिल किया गया है।
पार्टी की ओर से जारी पत्र में यह भी बताया गया है कि पश्चिम बंगाल से सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, केंद्रीय मंत्री, राज्य मंत्री, राज्य मोर्चा अध्यक्ष, लोकसभा एवं राज्यसभा सांसद, विभाग संयोजक, जिला प्रभारी और जिला अध्यक्ष राज्य कार्यसमिति के पदेन सदस्य होंगे।
आसनसोल और दुर्गापुर से इन नेताओं को राज्य कमेटी में शामिल किए जाने पर पूर्व पार्षद अमित तुलस्यान, भाजपा नेता टिंकू वर्मा ,युवा मोर्चा के अभिराज शर्मा, दीपक गुप्ता दुर्गापुर के युवा नेता सुनील गुप्ता समेत अन्य भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने उम्मीद जताई कि नई जिम्मेदारी के साथ सभी संगठन को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।






