Asansol TMC नॉर्थ ब्लॉक 2 में कई नेताओं के पर कतरे गए, हंगामा
बंगाल मिरर, आसनसोल : Asansol TMC नॉर्थ ब्लॉक 2 में कई नेताओं के पर कतरे गए, बैठक के दौरान हंगामा।आसनसोल तृणमूल नार्थ ब्लॉक दो की ओर से शनिवार को कल्याणपुर स्थित शुभम कम्युनिटी हॉल परिसर में वार्ड तथा बूथ अध्यक्षों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान जैसे ही तृणमूल नार्थ ब्लॉक दो के अध्यक्ष अनिमेष दास ने वार्ड संख्या 23 के वार्ड अध्यक्ष शंभू सिंह के नाम की घोषणा की, वहां उपस्थित उक्त वार्ड के तृणमूल सदस्य भड़क गये। कृष्णा शर्मा सहित श में तृणमूल सदस्यों ने हंगामा करते हुए मंच के करीब पहुंचकर ब्लॉक अध्यक्ष के सामने विरोध जताया।














इस दौरान महिला नार्थ ब्लॉक दो की अध्यक्ष कविता यादव, पार्षद गोपा हलधर, रौना मुखर्जी, अर्जुन मार्जी, फनसबी आलिया, सुबत विश्वास, आईएनटीटीयूसी के नार्थ ब्लॉक दो के अध्यक्ष हेमंत गोस्वामी, के अलावा व्यापक संख्या में सदस्य उपस्थित थे।
घोषित वार्ड अध्यक्षों की सूची एक नजर में वार्ड संख्या 13 के तन्मय घोषाल, 14 के अरूप मंडल, 15 के सुकुमार दास, 20 के समीर धीवर, 21 के विश्वजीत पाइक, 22 के प्रदीप नायक, वार्ड 23 के शंभू सिंह, 24 के मोहम्मद खुर्शीद आलम उर्फ केके, 25 के डॉ. कुर्बान
अली, 26 के मोहम्मद कमालुद्दीन, 27 के अशोक भास्कर, 28 के तबरेज आलम उर्फ बाबू, 29 के विनय श्रीवास्तव, 30 के पार्थ भट्टाचार्य, 31 के काजल राय को वार्ड तृणमूल अध्यक्ष बनाया गया है।
- कार्यस्थल पर बीमार रेलकर्मी की मौत, एंबुलेंस नहीं भेजने का आरोप विरोध में आसनसोल अस्पताल में यूनियन का धरना-प्रदर्शन
- কর্মস্থলে অসুস্থ রেলকর্মীর মৃত্যু, অ্যাম্বুল্যান্স না পাঠানোর অভিযোগ প্রতিবাদে আসানসোল হাসপাতালে ইউনিয়নের অবস্থান বিক্ষোভ
- लगातार बारिश से उफान पर दामोदर, दुर्गापुर बैराज से छोड़ा गया 1 लाख 11 हजार क्यूसेक पानी, बाढ़ की आशंका
- টানা বৃষ্টিতে ফুলেফেঁপে উঠছে দামোদর, দুর্গাপুর ব্যারেজ থেকে ছাড়া হলো ১ লক্ষ ১১ হাজার কিউসেক জল, প্লাবনের আশঙ্কা
- भारी बारिश में बाराबनी में सड़क धंसी, इलाके के लोग परेशान, आवागमन बंद


