Asansol Hotel Grand में आग लगने से अफरा-तफरी
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol Live News Today In Hindi ) आसनसोल दक्षिण थानान्तर्गतउषाग्राम जीटी रोड स्थित द ग्रैंड होटल के एक रूम में रविवार की सुबह अचानक आग लगनेसे अफरा-तफरी मच गई। होटल के चौथी मंजिल पर स्थित कमरे से अचानक धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग भड़क गई। होटल के चौथे मंजिल के एक रूममें आग लगने से होटल में रह रहे लोगों में अफरा तफरी मच गई। लोग दौड़कर बाहर की ओर भागने लगे। आग पर तुरंत काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। खबर पाकर पार्षद रणबीर सिंह, युवा नेता संजोग सिंह आदि मौके पर आये।














इस घटना में किसी को कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ। होटल के एक कमरे में ही नुकसान हुआ है। जिस रूम में आग लगी। उसमें एक व्यक्ति था। उसे भी कुछ नहीं हुआ। कुछ रूम में लोग सो रहे थे। वहीं कुछ लोग कमरे में अपना सामान छोड़ कर सीढ़ी से नीचे भागे। सूचना पाकर मौके पर दमकल की एक इंजन पहुंचकर आग पर काबू पाया। वहीं होटल के फायर सिस्टम से भी आग बुझाया।
इस संबंध में होटल के मालिक अमरजीत सिंह भरारा ने कहा कि भगवान का आशीर्वाद है कि आग लगने से किसी को कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ। होटल के एक रूम में सिर्फ नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। दमकल विभाग जांच करने के बाद में जानकारी देगा।
- सरकारी नियमों को ताक पर रखकर काम! सालानपुर में नई सड़क को नुकसान पहुंचाकर निजी कंपनी द्वारा केबल बिछाने का आरोप, प्रशासन ने पुलिस भेजकर काम रुकवाया
- दुर्गापुर में आसनसोल-दुर्गापुर विकास प्राधिकरण की 161वीं बोर्ड बैठक मंत्री की मौजूदगी में कई विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा
- সরকারি নিয়মকে বুড়ো আঙুল! সালানপুরে নতুন রাস্তা নষ্ট করে বেসরকারি সংস্থার কেবল বসানোর অভিযোগ, পুলিশ পাঠিয়ে কাজ বন্ধ প্রশাসনের
- দুর্গাপুরে আসানসোল দুর্গাপুর উন্নয়ন পর্ষদের ১৬১ তম বোর্ড বৈঠক মন্ত্রীর উপস্থিতিতে উন্নয়নে একাধিক প্রকল্পের অগ্রগতি নিয়ে পর্যালোচনা
- मंत्री अग्निमित्रा पाल के नाम पर कटमनी वसूली के आरोप, सख्त चेतावनी— “किसी को नहीं बख्शा जाएगा”


