Durgapur में ट्रांसपोर्टर के कार्यालय में फायरिंग
बंगाल मिरर, एस सिंह, दुर्गापुर : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस से 11 दिनों से अरविंद भगत हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में उलझी थी कि अब दुर्गापुर सिटी सेंटर के बीच अंबुजा कॉलोनी में फायरिंग को लेकर सनसनी फैल गई। सूत्रों के अनुसार गोलीबारी कोयला के अवैध कारोबार में वर्चस्व के संघर्ष के कारण हुई है।














सूत्रों के अनुसार अंबुजा कॉलोनी में रविवार रात लगभग 9.30 बजे कॉलोनी नंबर 19 स्ट्रीट में स्थानीय लोगों ने गोलियों की आवाज सुनी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने मौके पर जाकर एक गोली का खोखा बरामद किया है। बताया जाता है कि दूसरी गोली की तलाश की जा रही है। इस घटन के बाद पुलिस पूरे शहर में छापामारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार रितेश सिंह के ट्रांसपोर्ट कार्यालय में गोली चली। मौके पर एसपी तथागत पांडेय पहुंचे। उन्होंने पत्रकारो से कहा कि घटना की जांच हो रही है। ट्रांसपोर्ट कार्यालय में गोली चली है। बहुत जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
- “ईस्टर्न रेलवे इज़ वॉचिंग यू” अभियान की शुरुआत स्टेशन पर गंदगी फैलाने और थूकने के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति
- ইস্টার্ন রেলওয়ে ইজ ওয়াচিং ইউ”র শুরু প্রচার স্টেশন নোংরা করা ও থুতু ফেলার বিরুদ্ধে জিরো টলারেন্স নীতি
- बाराबनी में यूथ कंप्यूटर सेंटर द्वारा “वन महोत्सव 2026” का आयोजन
- বারাবনিতে ইউথ কম্পিউটার সেন্টারের ” বনমহোৎসব ২০২৬ ” পালন
- स्वच्छता और सफाई पर जोर आसनसोल की आवासीय कॉलोनी में जागरूकता अभियान चलाने पहुंचे नगर निगम के इंजीनियर और कर्मचारी


