Burnpur से छात्र शुभम अग्रवाल लापता, परिजन परेशान
बंगाल मिरर, बर्नपुर : हीरापुर थाना अंतर्गत रामबांध स्थित निवासी कपड़ा व्यापारी मनोज अग्रवाल का 15 वर्षीय पुत्र शुभम अग्रवाल रविवार की दोपहर से ही लापता है। उसके रहस्यमय ढंग से लापता होने के 24 घंटे से भी अधिक बीतने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस संबंध में परिजनों ने हीरापुर थाना में गुमशुदगी की शिकायत की है।














बताया जाता है कि शुभम बर्नपुर बायज हाई स्कूल के कक्षा नौंवी का छात्र है। शुभम के चाचा संजीव अग्रवाल ने बताया कि शुभम दोपहर एक बजे अपनी मां को कहकर गया था कि वह कुछ देर बाद वापस लौट आयेगा लेकिन देर शाम तक वह घर नहीं लौटा। जिसके बाद उसके मोबाइल पर फोन किये जाने पर उसका मोबाइल स्विच आफ आ रहा था। उसका पता लगाने के लिए सभी दोस्तों, रिश्तेदारों तथा परिचितों के पास जाकर पूछताछ भी की गई लेकिन सोमवार की शाम तक उसका सुराग नहीं मिल पाया है। वहीं पुलिस प्रशासन भी उसका सुराग हासिल करने के लिए मोबाइल नंबर के साथ उसके दोस्तों तथा परिचितों से संपर्क कर रही है।
- रथयात्रा के पुण्य अवसर पर बर्नपुर में दुर्गापूजा के खूटी पूजन की शुरुआत, क्लब कल्चर को लेकर मुखर हुईं मंत्री अग्निमित्रा पाल
- बाराबनी में सनसनी ईंट भट्ठे जाने के रास्ते में बदमाशों के हमले में अधेड़ घायल, पुलिस जांच में जुटी
- बर्णपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल ने किया सेवा शिविर का उद्घाटन
- रथ यात्रा के पावन अवसर पर INTUC द्वारा शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित
- আসানসোলে দুর্গাপূজোর প্রস্তুতি শুরু, একাধিক কমিটির খুঁটিপুজোয় বিজেপি বিধায়ক


