CEAT के 517 फर्जी ट्यूब जब्त, EB का छापा, दुकानदार गिरफ्तार
बंगाल मिरर, एस सिंह, बराकर : ( Duplicate CEAT tube Seized ) बाजार में कब क्या नकली मिल जाये कुछ पता नहीं , अब बराकर में नकली ट्यूब बेचने के आरोप में प्रवर्तन शाखा ( ईबी ) ने सोमवार को पश्चिम बर्दवान जिले के कुल्टी पुलिस थाना क्षेत्र में बराकर बस स्टैंड के सामने एक टायर और ट्यूब की दुकान पर छापा मारा।














आसनसोल दुर्गापुर पुलिस आयुक्तालय की प्रवर्तन शाखा के अधिकारियों ने इस छापे में एक प्रतिष्ठित कंपनी के लेबल वाले 517 ट्यूब और कई टायर जब्त किए।मालूम हो कि दिल्ली की उस नामी कंपनी के मालिक की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई। प्रतिष्ठित कंपनियों के नकली पैकेट बनाकर नकली टायर और ट्यूब बेचने के आरोप में दुकान मालिक को पहले पूछताछ किया गया बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आसनसोल दुर्गापुर पुलिस के एसीपी (ईबी) संदीप चौधरी ने कहा कि दुकानदार को गिरफ्तार किया गया।
- টাউন অফিসে বিক্ষোভ বার্নপুরে সুইপার কলোনি খালি করতে সেল আইএসপির নোটিশ
- আসানসোলের স্কুলে ” নেশা মুক্তি ও শিশু সুরক্ষা ” শীর্ষক আইনী সচেতনতা শিবির ও কর্মশালা
- ঘাসফুলে মহাভাঙন ! ‘আসল’ তৃণমূলের দাবিতে মুখোমুখি দুই শিবির, বাড়ছে অস্তিত্ব সংকট
- Asansol नगर निगम में अस्थायी कर्मियों का प्रदर्शन, UDMA के निर्देश के अनदेखी का आरोप, भविष्य को लेकर जताई चिंता
- TMC नेता Syed Iqbal को कमर में रस्सी बांधकर घुमाया पुलिस ने


