Abhinav Shaw को राष्ट्रीय खेल दिवस पर सम्मान, मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सौंपा ₹25 लाख का चेक
बंगाल मिरर, कोलकाता/आसनसोल: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आसनसोल के युवा अंतरराष्ट्रीय शूटर अभिनव शॉ को कोलकाता में आयोजित समारोह के दौरान सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने अभिनव को सम्मानित करते हुए उन्हें ₹25 लाख का चेक भी प्रदान किया।इस अवसर पर खेल मंत्री डॉ. इंद्रनील खां भी मौजूद रहे। समारोह में अभिनव की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार उपलब्धियों और शूटिंग के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की गई।














अभिनव ने कम उम्र में ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर आसनसोल और पश्चिम बंगाल का नाम रोशन किया है। उन्हें मिली यह सम्मान राशि उनके खेल करियर को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण सहयोग मानी जा रही है।राष्ट्रीय खेल दिवस पर मिले इस सम्मान से अभिनव के परिवार, खेल जगत और आसनसोल के लोगों में खुशी का माहौल है। वेस्ट बंगाल राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष वीके ढल ने इसके लिए मुख्यमंत्री और राज्य सरकार को धन्यवाद दिया।


