BJP नेताओं के शव के साथ सड़क जामकर प्रदर्शन
बंगाल मिरर, बाराबनी : सड़क हादसे में मारे गए भाजपा के दो नेताओं के शवों को पोस्टमार्टम के बाद भाजपा के नुनी कार्यालय लाया गया। वहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उन्हें माल्यार्पण कर अंतिम श्रद्धांजलि दी। फिर शवों को आमडीहा पेट्रोल पंप के सामने घटनास्थल पर लाया गया। ग्रामीणों और परिवार के सदस्यों ने वहां शव के साथ सड़क जाम कर दिया।









उन्होंने मांग की कि मृतक परिवार के सदस्यों को मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि वे इस पंप के वाहन की चपेट में आने से मर गए हैं। इसलिए उन्होंने दोषियों को तत्काल सजा और मृतक के आश्रित को मुआवजा देने की मांग की। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। एक घंटे तक जाम लगा रहा। अंत में पुलिस के आश्वासन पर प्रदर्शनकारियों ने जाम हटा लिया।




- आईएसपी यूनियन चुनाव को लेकर बीएमएस का हमला,कहा—विरोधी यूनियन के द्वारा चुनाव रोकने की विफल कोशिश, सुप्रीम कोर्ट तक गए, इसका जवाब 24 को कर्मचारी वोट से देंगे
- कटमनी विवाद को लेकर अंडाल के डीवीसी में नए बनाम पुराने भाजपा कार्यकर्ता, कहासुनी से हाथापाई, इलाका गर्माया, स्थिति संभालने पहुंची पुलिस
- কাটমানি বিতর্কে অন্ডালের ডিভিসিতে নব্য বনাম পুরনো বিজেপি , বচসা থেকে হাতাহাতি, উত্তপ্ত এলাকা, পরিস্থিতি সামলাতে পুলিশ
- दुर्गापूजा के आयोजन को लेकर दुर्गापुर में तृणमूल और भाजपा में भिड़ंत, मंडल अध्यक्ष से मारपीट, उपप्रधान पर अंडे फेंकने का आरोप
- দুর্গাপুজোর আয়োজনকে ঘিরে দুর্গাপুরে তৃণমূল ও বিজেপির সংঘর্ষ, মন্ডল সভাপতিকে মারধর, পাল্টা উপপ্রধানকে ডিম ছোঁড়ার অভিযোগ

