DAV Model School के विद्यार्थियों ने पहली बार में ही लहराया परचम
बंगाल मिरर, आसनसोल : डीएवी माडल स्कूल आसनसोल से पहली बार विद्यार्थियों ने दसवीं की परीक्षा दी थी। सीबीएसई दसवीं परीक्षा में पहली बार में ही स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल का कुल प्रदर्शन जहां 99 प्रतिशत रहा, वहीं स्कूल 24 विद्यार्थियों को 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त हुए है। स्कूल के प्राचार्य अमित कुमार दास ने बताया कि डीएवी माडल स्कूल से विद्यार्थियों के पहले बैच ने दसवीं की परीक्षा दी थी।














स्कूल से कुल 75 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, इसमें 74 सफल हुए। 24 विद्यार्थियों को 90 प्रतिशत या उससे अधिक, 19 से 80 से 89 प्रतिशत तथा 23 को 60 से 79 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए, मात्र 9 विद्यार्थियों को 60 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त हुए हैं। स्कूल के अंतरदीपन मुखोपाध्याय 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल टापर बने हैं। उनके अलावा दिब्यज्योति मुदुली को 95.8, आकाश मंडल को 95.6, सृष्टि कुमार को 95.4 तथा सायनदीप मल्लिक को 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं।
- দুর্গাপুরে বেসরকারি হাসপাতালের হোস্টেল রুম থেকে ভিন রাজ্যের ডাক্তারি পড়ুয়ার ঝুলন্ত দেহ উদ্ধার, চাঞ্চল্য
- Durgapur Medical Student Death : हॉस्टल से सीतामढ़ी के छात्र का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
- आसनसोल में युवा कल्याण एवं खेल विभाग की ओर से राखी बंधन उत्सव का आयोजन, दिया गया सामाजिक सद्भाव का संदेश
- Asansol : खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कई होटल-रेस्तरां में मिली अनियमितताएं
- আসানসোলে রাখী বন্ধন উৎসবের আয়োজনে যুব কল্যান ও ক্রীড়া দপ্তর সম্প্রীতির বার্তা


