Raju Jha हत्याकांड की जांच करेगी सीबीआई, हाईकोर्ट का निर्देश
बंगाल मिरर, एस सिंह : कोयला एवं होटल कारोबारी राजू झा हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपी गई है। कलकत्ता हाई कोर्ट ने जांच के लिए निर्धारित समय सीमा के साथ इस मामले की जांच की जिम्मेदारी सीबीआई को सौंपी है। कोर्ट के आदेश पर इस मामले की जांट अगले चार महीने में खत्म करना है। 16 हफ्ते बाद सीबीआई को कलकत्ता हाईकोर्ट में रिपोर्ट देनी होगी।














गौरतलब है कि कोयला कारोबारी राजू झा की एक अप्रैल को पूर्व बर्दवान के शक्तिगढ़ में एक कार में हत्या कर दी गई थी। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था। लेकिन करीब ढाई महीने बीत जाने के बाद भी हत्या की गुत्थी नहीं सुलझी। वहीं मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर हाईकोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई कर जांच की जिम्मेदारी सीबीआई को सौंपी। दावा किया जाता रहा है कि हत्याकांड के समय र गौ तस्करी के मामले में आरोपी अब्दुल लतीफ भी मौजूद था। दुर्गापुर से शक्तिगढ़ तक जिस कार में राजू झा गये वह भी लतीफ की बताई गई थी।
कोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है कि इस केस की केस डायरी समेत सभी दस्तावेज सीबीआई को सौंपे जाएं। एंटी करप्शन ब्रांच के एसीबी और एसपी सीबीआई जांच पूरी कर चार महीने के भीतर कोर्ट को रिपोर्ट सौंपेगी। कलकत्ता हाई कोर्ट के जज राजशेखर मंथा ने ऐसा आदेश दिया है। जस्टिस ने कहा कि चार दशकों से राज्य में कोयले की तस्करी एक प्रमुख मुद्दा रहा है। इसलिए अगर इस हत्याकांड की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी को नहीं सौंपी गई तो कोयला तस्करी की जांच पर भी असर पड़ेगा।
- আসানসোলের রেলপারে চাঞ্চল্য তৃনমুল কংগ্রেস ঘনিষ্ঠ ব্যবসায়ী দুই ভাইয়ের একাধিক ঠিকানায় পুলিশের হানা
- जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र में फर्जीवाड़ा? आसनसोल नगर निगम के कुल्टी बोरो कार्यालय और दुर्गापुर नगर निगम में पुलिस की छापेमारी, मंत्री अग्निमित्रा पाल ने दी कड़ी प्रतिक्रिया
- জন্ম-মৃত্যু শংসাপত্রে জালিয়াতি ? আসানসোল পুরনিগমের কুলটি বোরো অফিস ও দুর্গাপুর নগর নিগমে পুলিশের হানা সরব মন্ত্রী অগ্নিমিত্রা পাল
- कुल्टी में सनसनी तिरपाल लगाकर शटर तोड़ ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, सीसीटीवी हार्ड डिस्क भी ले गए बदमाश, जांच में जुटी पुलिस
- চাঞ্চল্য কুলটিতে ত্রিপল টাঙিয়ে শাটার ভেঙে গয়নার দোকানে লুট, উধাও সিসিটিভির হার্ডডিস্ক, তদন্তে পুলিশ


