Asansol दो गुटों में झड़प से फैला तनाव, पुलिस ने संभाली स्थिति
बंगाल मिरर, आसनसोल :( Asansol Live News Today In Hindi ) आसनसोल के हॉटन रोड से सटे मास्टरपारा इलाके में रविवार रात करीब आठ बजे एक क्लब के आसपास अफरातफरी का माहौल हो गया. सूत्रों के मुताबिक कुछ दिनों से क्लब के आसपास तनाव का माहौल था। रविवार शाम को क्लब के आसपास दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। बात यहां तक पहुंच गई कि दोनों पक्षों के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई। ह्यूटन रोड मास्टर पारा मोड़ अवरूद्ध हो गया। सूचना मिलने पर डीसी सेंट्रल कुलदीप सोनेवाने के नेतृत्व में बड़ी संख्या में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस की पुलिस बल पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस की कार्रवाई से कुछ देर में स्थिति सामान्य हो गई।














इलाके में किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए इलाके में पुलिस तैनात है। पुलिस ने जांच के दौरान दो बाइक भी बरामद की हैं। पुलिस दोनों बाइकों के मालिकों की तलाश कर रही है। इस घटना को केंद्र कर घंटों तनाव पसरा रहा पुलिस की तत्परता से मामले को संभाला जा सका। तनाव को देखते हुए इलाके में पुलिस कटिंग की गई है गौरतलब है कि यह काफी संवेदनशील इलाका है पहले भी यहां इस तरह के कई विवाद हो चुके हैं इसलिए पुलिस इलाके को लेकर अधिक सतर्क और सजग है।
- परकीय संबंध के आरोप को लेकर रानीगंज में तनाव पश्चिम बर्दवान जिला परिषद के सभाधिपति के घर पर प्रदर्शन और तोड़फोड़, हालात संभालने पहुंची पुलिस
- পরকিয়ার অভিযোগকে ঘিরে উত্তপ্ত রানিগঞ্জ পশ্চিম বর্ধমান জেলা পরিষদের সভাধিপতির বাড়িতে বিক্ষোভ ভাঙচুর, পরিস্থিতি সামলাতে পুলিশ
- ठंडे पेय के पैकेट में निकले कीड़े! स्ट्रॉ अटकते ही खुला ‘राज’, जामुड़िया के शादी समारोह में हड़कंप
- ঠান্ডা পানীয়ের প্যাকেটে পোকা ! স্ট্র আটকাতেই ফাঁস ‘রহস্য’! জামুড়িয়ার বিয়েবাড়িতে চাঞ্চল্য
- एक वर्ष तक धमकाकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप कुल्टी में युवक गिरफ्तार


